Noida वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, मेट्रो के 8 नए स्टेशन मंजूर, यह रूट हुआ फाइनल

New Metro Station : मेट्रो के विस्तार को लेकर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से बड़े-बड़े कदम उठाएं जा रहे है। अब फिर नोएडा वालों को मेट्रो की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। नोएडा में 89 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे जिनका रूट फाइनल हो चुका है। आइए खबर में जानते हैं नोएडा में होने वाले मेट्रो के इस विस्तार से जुड़ी हर एक जानकारी।
 

HR Breaking News : (Noida Metro Station) नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एनएमआरसी यानी नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से एक्वा लाइन का विस्तार होने जा रहा है। मेट्रो लाइन के इस विस्तार से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे रहने वाले लोगों को सीधा मेट्रो रूट मिल जाएगा। पीआईबी यानी पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने सेक्टर 142 से बोटेनिकल गार्डन तक जाने वाले इसने मेट्रो रूट को मंजूरी दे दी है। यह नया मेट्रो रूट 11.56 किलोमीटर का होगा जिस पर 8 में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।


एक्वा लाइन के इस विस्तार पर बनेगी ये आठ नए स्टेशन


यह नया रूट मौजूदा एक्वा लाइन का एक्सटेंशन होगा, जो एक्सप्रेसवे के किनारे के कई अहम सेक्टरों को मेट्रो से जोड़ेगा। इन आठ प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों के नाम इस प्रकार हैं:
- सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन
- सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने
- सेक्टर-96-नोएडा प्राधिकरण ऑफिस
- सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा की तरफ
- सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास
- सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर के पास
- सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसाइटी के बीच
- सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने

आगे का क्या है प्रोसेस?


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC Updates) के एमडी ने 30 जुलाई को PIB के सामने इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया था। इस प्रोजेक्ट को अब केंद्रीय कैबिनेट की अंतिम मंजूरी (Final approval of the Union Cabinet) का इंतज़ार है। 
PIB की मंजूरी के बाद यह तय माना जा रहा है कि कैबिनेट भी इसे जल्द ही पास कर देगी। इस नए रूट के बनने से ग्रेटर नोएडा के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी आसानी होगी और एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनियों और आवासीय योजनाओं में रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।