{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Noida की बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगा छुटकारा, नोएडा और मुंबई के बीच दूरी कम करने के लिए सरकार ने तैयार किया प्लान 

Noida New Bypass : नोएडा देश का तेजी से विकसित होता हुआ शहर है। यहां पर देश की बड़ी-बड़ी अपना कारोबार चला रही हैं। ऐसे में यहां पिछले कुछ ही सालों में रियल एस्टेट में तगड़ा उछाल आया है। यहां पर बनी हाईटेक कॉलोनियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है जिसकी वजह से आबादी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने नया बाईपास बनाने का प्लान तैयार किया है जो नोएडा की तस्वीर बदलकर रख देगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं -  

 

HR Breaking News - (New Bypass in Noida)। नोएडा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में तेजी से उभरा है। यहां पर देश की अनेकों कंपनियों ने अपना उद्योग स्थापित किए हुए हैं। नोएडा में सरकार और विदेशी कंपनियों की ओर से खूब निवेश हो रहा है जिसकी वजह से आज यह सबसे हाईटेक शहरों में गिना जाने लगा है। नोएडा के रियल एस्टेट (Real Estate) में तगड़ा उछाल आया है। सरकार द्वारा नोएडा में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। नोएडा से दिल्ली-मुंबई, फरीदाबाद आदि बड़े महानगरों में जाने के लिए भारी ट्रैफिक जाम से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने नया बाईपास बनाने का ऐलान किया है। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के बीच का सफर आसान और तेज होने वाला है। तिगांव में बनने वाला नया बाईपास न केवल ट्रैफिक का दबाव कम करेगा, बल्कि हरियाणा और यूपी के बीच व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत करेगा। 


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा - 


बता दें कि तिगांव में नया बाईपास (New Bypass in Noida) बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इस बाईपास के जरिए नोएडा को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस योजना के फलीफूत होने के बाद फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह बाईपास नोएडा के नक्शे को बदलकर रख देगा। इसके तैयार होने पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) से नोएडा की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि दिल्ली के ट्रैफिक में फंसे बिना नोएडा के लोग सीधे देश की आर्थिक राजधानी (मुंबई) के रास्ते पर चढ़ सकेंगे। 

4 सालों से अटकी हुई थी योजना - 


तिगांव (Tigaon New Bypass) के अंदर आबादी के बीच से आने वाले मार्ग से ज्यादा संख्या में वाहनों का आवागमन नहीं हो पाएगा। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 2022 में राजेश नागर ने तिगांव में बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, इस प्रस्ताव का केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी पुरजोर समर्थन किया था। नया बाईपास (New Bypass) बनाने की यह योजना को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जा चुका है और सभी दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह योजना पिछले 4 साल से लटकी हुई थी जिसपर अब फाइनल मुहर लगा दी गई है और काम शुरू कर दिया गया है। 


यमुना पर मंझावली पुल बनकर तैयार

तिगांव के अंदर फिलहाल जो रास्ता है वह सिर्फ 33 फुट चौड़ा है। अब यमुना पर मंझावली पुल बनकर तैयार हो चुका है और उत्तर प्रदेश की सीमा में सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क बनने के बाद ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) और नोएडा के बीच मंझावली यमुना से सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी। 


लाखों लोगों को होगा सीधा फायदा - 


नहर का मालिकाना हक MITC Department का है। इसकी कागजी प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंचाई विभाग को नहर की भूमि दे दी जाएगी। इसके बाद सिंचाई विभाग इस भूमि को लोक निर्माण विभाग दे देगा और विभाग अपना काम शुरू कर दे देगा। फिर योजना पूरी तरह से धरातल पर गति पकड़ती हुई दिखाई देगी। इस योजना के पूरा होने के बाद लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। 
 

नया बाईपास बनने से होगा यह प्रभाव - 


इस नए बाईपास के बनने से नोएडा की कनेक्टिविटी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इससे नोएडा और जेवर (Jewar Airport) के आसपास ज़मीन और फ्लैट्स की कीमतों में निवेश बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रॉपर्टी की कीमतों (Noida property price) में तगड़ी तेजी देखने को मिलेगी। नोएडा अब केवल IT सिटी नहीं, बल्कि एक बड़ा लॉजिस्टिक हब बनेगा क्योंकि यहाँ से सामान सीधे मुंबई पोर्ट तक तेज़ी से पहुँचाया जा सकेगा।