5 day banking को लेकर हो रही हड़ताल में ये बैंक नहीं होंगे शामिल, 28 से 30 सितंबर तक खुल रहेंगे
HR Breaking News (Bank Strike News) देश में बैंकिंग सेक्टर से जुड़े करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आई है। करोड़ों ग्राहकों को हड़ताल के दौरान भी बैंकिंग सेवाओं का सुचारू रूप से लाभ मिलता रहेगा। दरअसल देश में एक बड़ी बैंकिंग चैन इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीण, छोटे व्यापारी खासकर लाभान्वित होंगे। बता दें कि देशभर में बैंक कर्मचारी यूनियन की तरफ से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। ऐसे में कई बैंक अभी खुले रहेंगे, जिससे ग्राहकों को सुचारू रूप से सेवाएं मिलती रहेगी।
28 से 30 सितंबर तक की जा रही है हड़ताल (Strike for 5 days bankings)
बैंकिंग सेक्टर में कर्मचारियों की तरफ से लंबे समय से फाइव डे वर्किंग की मांग की जा रही है। कर्मचारी शनिवार और रविवार को हर सप्ताह अवकाश की डिमांड कर रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार का तर्क है कि शनिवार को बहुत लोग ऐसे होते हैं, जिनको बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता होती है और उनके अवकाश होता है। ऐसे में वह महीने के पहले और तीसरे शनिवार को अपने बैंकिंग के कामकाज निपटा सकते हैं। ऐसे में सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। सरकार ने हवाला दिया है कि उनकी तरफ से दूसरे, चौथा शनिवार की छुट्टी का ऐलान कर्मचारियों की डिमांड पर कर दिया गया था, हालांकि कर्मचारी अब अपनी बात पर अडिग हैं।
सहकारी बैंक नहीं लेंगे हड़ताल में हिस्सा (No Strike in cooperative banks)
देश में बड़ा नेटवर्क सहकारी बैंकों (cooperative banks) का भी है। सहकारी बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर यह है कि सहकारी बैंक समिति हड़ताल में शामिल नहीं हो रही हैं और यह सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। वहीं, यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन की तरफ से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है जो 3 दिन की रहने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ सहकारी बैंकों की तरफ से साफ कहा गया है कि वे प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं और सभी शाखाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।
ग्राहकों को मिलेंगी ये सेवाएं (cooperative banks)
इन तीन दिन सहकारी बैंकों में ग्राहकों को सभी लाभ व सेवाएं मिलेंगी जो आमतौर पर सामान्य दिनों में मिलती है। बैंक में पैसे जमा भी कर सकेंगे। निकासी भी कर सकेंगे और अन्य बैंकिंग के कार्य भी किए जा सकेंगे। बैंक की सेवाएं वहां की स्थानीय व्यवस्था पर भी निर्भर करती हैं। इसलिए ग्राहकों को एक बार पहले बैंक शाखा में इसकी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।
इन लोगों को मिलेगी राहत
सहकारी बैंकों (cooperative banks Update) में ज्यादातर किसान और छोटे कारोबारी जुड़े हुए हैं। देश में सहकारी बैंकों का बड़ा नेटवर्क ग्रामीण और शहरी व अर्ध शहरी क्षेत्र में है, जहां बैंकिंग और लोन जैसी सेवाएं किसानों, छोटे कारोबारियों को उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर किसान सहकारी बैंक से जुड़े हुए हैं। उनको सामान्य रूप से बैंक के अपने कामकाज करने का अवसर जारी रहेगा।
ऑनलाइन सुविधा रहेंगी मौजूद
बैंकिंग से जुड़े बैंक में जाकर होने वाले कार्य ही हड़ताल (Strike in banks) से प्रभावित होंगे। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को संदेश भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि तीन दिन बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे। यूनियन बैंक की तरफ से संदेश भेजा गया है कि इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम जैसी सुविधाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। हालांकि, एटीएम में कैश खत्म होने पर दिक्कत आ सकती है, अन्यथा ऑनलाइन बैंकिंग 24 घंटे जारी रहेंगे।
देश में है सहकारी बैंकों का बड़ा नेटवर्क (network of cooperative banks in India)
देश में सहकारी बैंकों का बड़ा नेटवर्क है, जिसमें देश के कोऑपरेटिव बैंक, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, डिस्टिक सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। यह बैंक शहरों के साथ-साथ गांव और शहरी इलाकों में ज्यादा उपलब्ध है। इसी वजह से हड़ताल (strike in cooperative banks) के दौरान सामान्य रूप से खुले रहने से ग्राहकों को इसका फायदा होगा। हालांकि, किसी भी काम से पहले एक बार अपने स्थानीय बैंक की शाखा में अवश्य पता कर लेना चाहिए कि उनके बैंक के कर्मचारी हड़ताल में हैं या नहीं।
रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक (Bank open on Sunday)
दूसरी तरफ हड़ताल के चलते सरकार (Bank Holidays update) की तरफ से फैसला लिया गया है कि रविवार को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में 27 सितंबर को भी देश भर में बैंकिंग सेवा पहले की तरह जारी रहेंगी। ऐसे में अपने काम का 27 सितंबर को निपटा सकते हैं ताकि आने वाले तीन दिन लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।