DMRC : दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार, फेज 5 में बनाए जाएंगे 18 कॉरिडोर पर 128 स्टेशन, यह रूट होंगे बहाल

DMRC New Project : दिल्ली मेट्रो के विस्तार का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। अब यहां पर 5 फेज में 18 कॉरिडोर (Metro corridor in Delhi) का निर्माण होने वाला है। इसमें 128 स्टेशन को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं मेट्रो के रूट के बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News-(Metro New project) दिल्ली मेट्रो का अब जल्द ही विस्तार किया जा रहा है। अब यहां पर और नई मेट्रो लाइन का विस्तार होने वाला है। मेट्रो लाइन के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। इस नई मेट्रो लाइन (New Metro line) के तहत 18 कॉरिडोर का निर्माण होगा। 128 स्टेशन से होकर ये मेट्रो गुजरने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

 

तेजी से होगा कार्य शुरू-

 

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 पर तेजी से कार्य शुरू किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने फेज-5 को लेकर कुछ काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत डीएमआरसी और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के बीच पत्राचार होने लगा है, इसकी वजह से मेट्रो (Metro station in delhi) का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति में अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ दिल्ली, बल्कि एनसीआर के लोगों के लिए परिवहन सुगम होने वाला है।

 

चार फेज में पूरी होगी परियोजना-

फेज चार की परियोजनाएं पूरी होने जाने के बाद एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 500 किमी के करीब पहुंच जाएगा। यमुना बैंक से लोनी बॉर्डर कॉरिडोर फेज-4 में शामिल नहीं था, हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे फेज-5 (Phase for metro station) में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो भी फेज-5 में शामिल किया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत 18 कॉरिडोर की सूची को दो भागों में विभाजित किया जाने वाला है। फेज-5 (ए) और (बी) दो भागों में सूची को तैयार किया गया है। फेज-5 (ए) में उन 3 कॉरिडोर (New metro corridor) को रखा गया है जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। कॉरिडोर को फेज-5 (बी) की सूची में रखा गया है।

इतने स्टेशनों का होगा निर्माण-

फेज-5 के सभी कॉरिडोर की लंबाई लगभग 206 किलोमीटर रहने वाली है, इसमें लगभग 115 किलोमीटर एलिवेटेड (Elevated Metro) होंगे और बाकी हिस्सा भूमिगत रहने वाला है। इस फेज में कुल 128 मेट्रो स्टेशन को प्रस्तावित किया गया है। इनमें 79 एलिवेटेड और बाकी भूमिगत होंगे। इस फेज का सबसे लंबा 24 किलोमीटर का कॉरिडोर बल्लभगढ़ से पलवल तक का होगा। इसके बाद 21 किलोमीटर का कॉरिडोर (Elevated Metro in UP) मयूर विहार फेज-3 से लोनी बॉर्डर तक रहने वाला है।

नई लाइन को मिलेगी मंजूरी-

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत तीन नई लाइनों की मंजूरी मिलने के बाद डीएमआरसी 112.42 किमी लंबे 6 नए कॉरिडोर के निर्माण में लगी हुई है। इसमें तीन प्राथमिक कॉरिडोर (Primary Metro Corridor) पर कार्य तेजी से चल रहा है और जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग, मजलिस पार्क से मौजपुर के साथ अन्य कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो गया है।