UP का ये है सबसे अमीर शहर, जानिये कौन सा शहर सबसे पीछे
Uttar Pardesh News :यूपी में देश में सबसे ज्यादा आबादी है। देश की संसद में भी सबसे ज्यादा सांसदों का योगदान भी यूपी का है। यूपी के बारे में एक रिकॉर्ड आया है, जोकि काफी इंटरेस्टिंग है और सभी को पता होना चाहिए। प्रदेश में कोनसा शहर सबसे अमीर है, कोनसा सबसे गरीब है, हर व्यक्ति कितने रुपये कमाता है। आइए जानते हैं इन आंकड़ों के बारे में -
HR Breaking News (UP per capita income) उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा आबादी है। इतनी आबादी के साथ उत्तर प्रदेश के शहरों में आय में भी काफी असमानता है। आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला कौन सा है और सबसे गरीब जिला कौन सा है। इसमें गरीबी का क्या पैमाना है और गरीबी के पैमाने के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय क्या है। आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ डाटा एनालिसिस -
रिपोर्ट का किया गया है पूरा विश्लेषण
एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP News) के 75 जिलों का पूरा विश्लेषण किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की आमदनी को जुटाया गया है। उत्तर प्रदेश में हर जिले की अपनी कहानी है, इसमें आर्थिक विकास की कहानी भी अलग है। आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बारे में यह रोचक तथ्य।
उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर
उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शहर देखें तो नोएडा है। नोएडा में प्रति व्यक्ति (Noida per capita income) आय सबसे ज्यादा है। नोएडा एक गौतम बुद्ध नगर का शहर है।
इस शहर में प्रति व्यक्ति (Noida per capita income) आय 10,17,758 रुपए है। यह किसी भी शहर के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है। यह डाटा डायरेक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स से लिया गया है।
सबसे गरीब जिला कौन सा है
उत्तर प्रदेश में सबसे गरीब जिले की बात करें तो इसमें प्रतापगढ़ का नाम आता है। प्रतापगढ़ में प्रति व्यक्ति आय (Partapgarh Per Capita income) मात्र 44544 रुपये है।
यह सालाना आए है। नोएडा के मुकाबले 20 गुना से भी ज्यादा कम है। इससे उत्तर प्रदेश के जिलों में आय के हिसाब से असमानता का पता चलता है।
पूरे उत्तर प्रदेश की कितनी है प्रति व्यक्ति आय
जो डाटा लिया गया है वह 2023 और 2024 का है। वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे कम प्रति व्यक्ति (Poorest District UP) आय वाला जिला प्रतापगढ़ बना।
जिसकी कांस्टेंट प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो यह 23386 रुपए है। पूरे उत्तर प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय देखें तो 93442 बनती है। जबकि कांस्टेंट आए 50341 रुपए बनते हैं।