Toll Deduction : घर खड़ी गाड़ी का कट गया टोल टैक्स, सरकार को वापस लौटाना पड़ा पैसा 

FASTag Wrong Toll Deduction : पिछले कई दिनों से फास्टैग जुडे कई अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें घर पर खड़ी गाड़ी का फास्टैग के माध्यम से टोल टैक्स कट गया। इसके ऊपर जब एक्शन लिया गया तो सरकार को काटे गए टोल टैक्स का पैसा वापस लौटना पड़ा।
 

HR Breaking News : (FASTag News) बीते दिनों बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में घर के बाहर खड़ी गाड़ी का फास्टैग के जरिए टोल टैक्स कट जाता है। और गाड़ी के मालिक का कहना है कि उसने गाड़ी चलाई ही नहीं, न ही कोई टोल प्लाजा पर किया। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना कोई टोल प्लाजा पर किए गाड़ी के पास टाइप के जरिए पैसे कैसे काट लिए गए? चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं फास्टैग और टोल टैक्स से जुड़े इस अनोखे मामले के बारे में विस्तार से।


जब इस मामले की गहराई से जांच की गई तो हकीकत का पता चला, एनएचएआई ने खुद स्वीकार किया कि यह तो गलत तरीके से वसूला गया है और ऐसा कई मामलों में देखा भी गया है। वाहन मालिक द्वारा जब एक्शन लिया गया तो सरकार को इसका पूरा पैसा वापस लौटना पड़ा।


गाड़ी मालिक बैठा घर और कट गया टोल


NHAI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछलें साल में लगभग 18 लाख FASTag ट्रांजैक्शन ऐसे रहे, जो गलत तरीके से रहे है। बड़े हैरान करने वाली बात यह है कि इन मामलों में से 35 फीसदी गाड़ी तो टोल प्लाजा (Toll Tax Rules) तक पहुंची ही नहीं थी।

 


गलत पैसे काटने का सबसे बड़ा कारण


सरकारी जानकारी के मुताबिक, अधिकांश गड़बड़ी टोल प्लाजा पर मैनुअल एंट्री के कारण हुई। जब तकनीकी खराबी के कारण ऑटोमैटिक सिस्टम नही चलता, तो टोल बूथ पर बैठे कर्मी गाड़ी का नंबर मैनुअल तरीके से भर देतेहैं। इस प्रक्रिया में नंबर गलत दर्ज होने पर किसी और वाहन के FASTag से पैसा कट जाता है।
 

सरकार ने मानी अपनी गलती


लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Transport Minister Nitin Gadkari) ने बताया कि NPCI ने 2025 में 17.6 लाख ऐसे मामले दर्ज किए, जिनमें गलत टोल कटने के बाद रिफंड किया गया। यह आंकड़ा कुल 464 करोड़ FASTag ट्रांजैक्शन में से है। भले ही यह प्रतिशत 0.03 हो, लेकिन सरकार द्वारा इसकों एक बड़ी समस्या माना जा रहा है।


मैनुअल एंट्री पर लगाई जा सकती है रोक  


फास्टैग से जुड़े धोखाधड़ी के बढ़ रहे मामलों (FASTag-related issues) को देखते हुए सरकार की तरफ से अब टोल प्लाजा पर वाहन नंबर की मैनुअल एंट्री की प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि जब मैन्युअल एंट्री को रोका जाएगा, तो इन मामलों पर भी अपने आप रोकथाम लग जाएगी तथा लोगों की परेशानी कम हो जाएगी।

 


FASTag के समय और पैसे दोनो फायदे  


सरकार की तरफ से कहा गया है कि FASTagलागू होने से कई तरह का फायदा हुआ है। माना गया है कि FASTag लागू होने से टोल प्लाजा पर लगने वाले समय में कमी आई है। पहले जहां 12 मिनट तक लग जाते थे अब वह समय करीब 40 सेकंड का रह गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तीन तिमाहियों में टोटल टोल कलेक्शन (Total toll collection) 50195 करोड रुपए रहा है।


अगर आपने भी अपने FASTag में अलर्ट (Alerts in FASTag) सेट नहीं किया है तो इसे तुरंत सेट कर ले, क्योंकि FASTag से जुड़े फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बैंक के फास्टैग ऐप पर जाकर लो-बैलेंस बैलेंस मैसेज अलर्ट करना होगा। 


आप +91-8884333331 पर मिस्ड कॉल देकर भी बैलेंस चेक कर सकते है। इसके लिए सही मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है, ताकि हर कटौती की जानकारी समय पर मिल सके।