{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार से लुधियाना चलने वाली ट्रेनें 9 जनवरी तक रहेगी रद्द

train cancel : हिसार से लुधियाना से चलने वाली ट्रेनें 9 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा अन्य कई रूटों पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेंगा। रेलवे की और से सफर करने से पहले ट्रेनों की स्थिती जांचने के लिए कहा गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।      
 

HR Breaking News (train cancel) : लुधियाना-फिरोजपुर कैंट (Ludhiana-Ferozepur Cantt) और लुधियाना-धुरी रेलखंड (Ludhiana-Dhuri railway line) पर रेलवे की ओर से दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (Non-interlocking work) के दौरान हिसार से संचालित होने वाली तीन रेलसेवाओं का संचालन अलग-अलग तारीखों में बंद रहेगा। यात्रियों को नवंबर और दिसंबर के साथ जनवरी 2027 तक भी रेलसेवाओं के रद्द रहने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये गाड़ी संख्या 8 जनवरी तक रहेगी रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर और 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसी रूट पर वापसी में गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार 22 से 25 नवंबर, 15 व 16 दिसंबर और 29 दिसंबर से 9 जनवरी तक नहीं चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना और 54636 लुधियाना-हिसार के फेरे भी प्रभावित रहेंगे। ये दोनों रेल सेवाएं 22 से 24 नवंबर, 15 दिसंबर और 29 दिसंबर से 8 जनवरी तक रद्द रहेंगी।

दिसंबर में इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर में विशाखापत्तनम-तिरुपति एक्सप्रेस (Visakhapatnam-Tirupati Express in December), मैसूर-रेणिगुंटा सुपरफास्ट (Mysore-Renigunta Superfast), विशाखापत्तनम-तिरुपति डबल डेकर (Visakhapatnam-Tirupati Double Decker), भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट (Bhubaneswar-Tirupati Superfast) और संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस (Santragachi-Tirupati Express)के फेरे निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगे। वहीं चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति एक्सप्रेस (Chennai Central - Tirupati Express) 1 से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन संचालित नहीं होगी। चेन्नई-तिरुपति रूट की कुछ दूसरी रेलसेवाओं को भी 9 से 27 दिसंबर तक रद्द रखने का फैसला लिया गया है।

180 मिनट तक रीशेड्यूल होंगी ट्रेनें

तकनीकी काम के दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने की व्यवस्था की गई है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस को 60 मिनट और हावड़ा-तिरुपति एक्सप्रेस को 80 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। अहमदाबाद-चेन्नई सेंट्रल समेत कुछ अन्य ट्रेनों को भी 80 मिनट तक रोकना पड़ सकता है। वहीं तिरुपति-चारलापल्ली एक्सप्रेस (Tirupati-Charlapalli Express) 45 मिनट, तिरुपति-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस 60 मिनट और विशाखापत्तनम-तिरुपति एक्सप्रेस 180 मिनट तक देरी से रवाना की जाएंगी।

सफर से पहले लें जानकारी

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि संबंधित तारीख पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और संशोधित समय जरूर जांच लें। यार्ड में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।