{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बिहार में बनेगी 2 नई रेलवे लाइन, बुलेट ट्रेन की राह होगी आसान, ये होगा रूट

New railway line in Bihar - बिहार को आसपास के राज्यों और जिलों के साथ रेलवे के जरिए कनेक्ट किया जा रहा है। इसके लिए एक के बाद एक नई रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अब बिहार वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, यहां दो नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के पूरा होने से बुलेट ट्रेन की राह भी आसान हो जाएगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 

HR Breaking News - बिहार में कई रेलवे स्टेशन और नई रेल लाइन बनाने की योजना तैयार की गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत नवगछिया रेलवे स्टेशन के विकास कार्य भी अभी पूरे नहीं  हुए हैं । रिपोर्ट के अनुसार इसके विकास कार्य में आ रही बाधा जल्द ही दूर होगी और आने वाले दिनों में स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी।


2 नई रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी - (New railway line)

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया के आसपास दो नई रेलवे लान निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन रेलवे लाइन के बनने से सफर आसान और तेज हो जाएगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नई रेलवे लाइन को ग्रैंड रेल कॉरिडोर योजना (Grand Rail Corridor Scheme) से जोड़ा जा सकता है। इससे बनारस, पटना और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के परिचालन की राह भी आसान हो होगी।

रेल-सह-सड़क पुल से बनने वाली नई रेल लाइन नवगछिया स्टेशन से हो सकती है कनेक्ट -


रेलवे की इन परियोजनाओं के पूरा होने से नवगछिया पूर्वी बिहार के महत्वपूर्ण रेल केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसके अलावा कटरिया से बाबा बटेश्वर स्थान के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित रेल-सह-सड़क पुल से बनने वाली नई रेल लाइन को भी नवगछिया स्टेशन से कनेक्ट किया जा सकता है। इससे गंगा और कोसी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

ओडिशा, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन सुविधा जल्द -

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया स्टेशन (Bihar Navgachhia Station) को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। यहां से झारखंड, बंगाल, ओडिशा, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित देश के प्रमुख शहरों के लिए रेल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

स्टेशन परिसर में बन रहे भवन का निर्माण कार्य अधूरा -


नई रेल लाइनों की प्रस्तावित योजना का असर अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme update) के तहत चल रहे निर्माण कार्य पर भी पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में बन रहा भवन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। भविष्य की परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए भवन और अन्य संरचनाओं की रूपरेखा में बदलाव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर भवन को दूसरी जगह स्थानांतरित कर नए सिरे से निर्माण कराने की भी संभावना है।


नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन का होता है ठहराव

नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) और वंदे भारत समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि स्टेशन का चयन पहले ही अमृत भारत योजना में किया जा चुका है। भविष्य की रेल परियोजनाओं और तकनीकी बदलावों के कारण विकास कार्य प्रभावित हुआ है।


नई रेल लाइनों का सर्वे हुआ पूरा - 


वहीं, व्यवसायी विकास कुमार ने कहा कि नई रेल सुविधाएं विकसित होने से रेलवे की आमदनी बढ़ेगी और कोसी-गंगा दियारा क्षेत्र की बड़ी आबादी को फायदा होगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित नई रेल लाइनों का सर्वे कराया जा चुका है। आगे की रूपरेखा तैयार होने के बाद नवगछिया स्टेशन के विस्तार और विकास की दिशा में काम बढ़ने की उम्मीद है।