UP DA Update : उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ता बढ़ना कन्फर्म, इस दिन मिलेगी कर्मचारियों को राहत
UP DA Hike Update : उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ना कन्फर्म हो गया है। कर्मचारियों को जल्द ही सरकार की ओर से राहत दी जाएगी। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ साथ दिवाली से पहले बोनस का भी लाभ दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।
HR Breaking News (UP DA Hike Update) उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और बोनस की राहत दी गई है। जल्द ही महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया जाएगा। बोनस का ऐलान सरकार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश के 14.82 लाख कर्मचारियों को सरकार के फैसले का लाभ मिलेगा।
आखरी बार बढ़ेगा महंगाई भत्ता
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत आखिरी बार बढ़ाया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा। नए वेतन आयोग के लागू होने से महंगाई भत्ते को 0 कर दिया जाएगा और नए सिरे से फिर से हर 6 महीने में इसको बढ़ाया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई भत्ते को 6 महीने की बजाय हर 3 महीने में बढ़ाया जाए।
कर्मचारियों को बोनस और बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता देने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को बोनस और बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (DA Hike UP) देने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार अपने कर्मचारियों को जल्द इस महंगाई भत्ते की सौगात देगी। दिवाली से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों के लिए एक खुशी का पल होगा। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत दी जाएगी।
बोनस से सरकार पर आएगा अतिरिक्त बोझ
उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश (UP DA Hike) के 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस देने जा रही है। इस बोनस से उत्तर प्रदेश की सरकार (UP Govt) पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बोझ आ सकता है। साथ में सरकार की ओर से जल्द ही महंगाई भत्ता भी दिया जा सकता है, जिसका एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस पर भी सरकार की ओर से करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।
तीन प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता
उत्तर प्रदेश की सरकार केंद्र सरकार के आधार पर महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी करती है। केंद्र सरकार की ओर से 3% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द ही तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। 3% महंगाई भत्ता बढ़ने से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। जिस कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना होगी, उसकी सैलरी में 540 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा।