UP Expressway : यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, प्रदेश में बनेंगे 9 नए एक्सप्रेसवे, सरकार ने लगाई मुहर 

expressway News : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। सरकार के इन प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे (New expressway) वाला राज्य बन गया है। अब यूपी में एक्सप्रेसवे की संख्या बढ़ाने वाली है। दरअसल सरकार ने 9 नए एक्सप्रेस को बनाने का फैसला लिया है।

 

HR Breaking News - (UP Expressway)। उत्तर प्रदेश की विकास गति को अब पंख लग गए हैं। दरअसल फिलहाल प्रदेश में 7 संचालित एक्सप्रेसवे हैं और पांच एक्सप्रेसवे (expressway News) पर निर्माण चल रहा है। अब सरकार इसकी संख्या बढ़कर 21 करने वाली है। प्रदेश में 9 नए एक्सप्रेसवे बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। सरकार ने 9 नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पर मुहर लगा दी है। 


इन एक्सप्रेसवे को किया गया शामिल-

उत्तर प्रदेश में इतने नए एक्सप्रेसवे (Total no. of expressway in UP) बनने के बाद एक नया रिकॉर्ड कायम होने वाला है। प्रदेश देश का सबसे मजबूत सड़क कनेक्टिविटी वाला राज्य है और इन नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद उत्तर प्रदेश की विकास गति को रफ्तार मिलेगी। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इनमें चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे, (Chitrakoot to Rewa Link Expressway) मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के अलावा गोरखपुर सिलीगुढ़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे को शामिल किया गया है। इन एक्सप्रेसवे पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।

एक्सप्रेसवे ने तोड़े सारे रिकॉर्ड-

उत्तर प्रदेश में लगातार बन रहे एक्सप्रेसवे में एक और नया रिकॉर्ड बन गया है। प्रदेश देश का सबसे मजबूत सड़क कनेक्टिविटी वाला राज्य है और इन नई एक्सप्रेसवे (New expressway in UP) के बनने के बाद उत्तर प्रदेश की विकास गति को रफ्तार मिलेगी यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।


इनको मिला एक्सप्रेसवे बनाने का जिम्मा-

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण NHAI और UPIDA (UPIDA New Project) द्वारा किया गया है। प्रदेश में फिलहाल 7 एक्सप्रेसवे संचालित है। इसमें से एक मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे है जोकि NHAI द्वारा बनाया गया है। निर्माणित 7 एक्सप्रेसवे में से तीन एक्सप्रेसवे UPIDA और NHAI ने तैयार किए हैं।

वहीं प्रस्तावित एक्सप्रेसवे (Proposed expressway) में से 7 यूपीडा और दो NHAI द्वारा तैयार किए जाएंगे। जोकि नए एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 4374 किलोमीटर हो जाएगी। इन एक्सप्रेसवे (Expressway Devlopment in UP) के बनने से औद्योगिक विकास को तेज गति मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।


निर्माण प्रक्रिया हुई तेज- 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को हर जिले के साथ देश के हर हिस्से से जोड़ने की मंशा के तहत यूपी में एक्सप्रेसवे का निर्माण और तेज किया जा रहा है। नौ नए एक्सप्रेसवे (9 New Expressway Project) इसी प्रक्रिया के तहत बनाने की तैयारी है। इनसे औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।


फिलहाल ये एक्सप्रेसवे हैं संचालित-

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे         24.53 किमी
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे                 296 किमी
मेरठ - दिल्ली एक्सप्रेसवे                96 किमी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे            91 किमी
यमुना एक्सप्रेसवे                          165 किमी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे             302 किमी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे                        341 किमी
कुल लंबाई                         1315.53 किमी

ये है निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे-

बलिया लिंक एक्सप्रेसवे             114 किमी
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे         63 किमी
गंगा एक्सप्रेसवे                         594 किमी
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे           15.20 किमी
दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे        210 किमी
कुल लंबाई                         996.2 किमी


ये एक्सप्रेसवे है प्रस्तावित-

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे             49.96 किमी
(आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक)
फर्रुखाबाद - लिंक एक्सप्रेसवे       90.84 किमी
चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे     70 किमी
गोरखपुर - सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे     519 किमी
(गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्स तक)
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे             74.30 किमी
गोरखपुर - शामली एक्सप्रेसवे        700 किमी
कुल लंबाई                            2063 किमी
(यमुना एक्स से गंगा एक्स वाया बुलन्दशहर)
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे             118.90 किमी
विन्ध्य एक्सप्रेसवे                         320 किमी
मेरठ - हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे    120 किमी
(उत्तर प्रदेश सीमा तक )