{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Longest Expressway : यूपी में बन रहा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, दिल्ली NCR तक फर्राटेदार होगा सफर

UP Longest Expressway : रोड कनेक्टिविटी के मामले में और सड़क नेटवर्क को नई मजबूती देने के लिए यूपी दिन ब दिन प्रगति कर रहा है। अब यूपी में जल्द ही सबसे ज्यादा लंबा एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर तैयारी चल रही है। यूपी में इस सबसे लंबे एक्सप्रेसवे (UP Expressway ) के निर्माण से दिल्ली NCR तक सफर एकदम फर्राटेदार होने वाला है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News : (UP Longest expressways) यूपी में अब जल्द ही एक नया एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर कवायद चल रही है। अब जल्द ही यूपी में एक ओर एक्सप्रेसवे बनने वाला है। बताया जा रहा है कि यूपी का ये एक्सप्रेसवे राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (UP Longest Expressway) होगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से यूपी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सफर में समय की बचत होगी। आइए खबर में जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।

 

 

कुल संचालित एक्सप्रेस-वे की लंबाई 


अभी फिलहाल यूपी में कुल 6 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं, जबकि 6 एक्सप्रेस-वे (UP Expressway Updayes) को बनाने को लेकर काम चल रहा है। इसके साथ ही कुल 9 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी भी मिल गई है। प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे (UP Proposed Expressway) के बन जाने के बाद पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड तक सीधी कनेक्विटी हेागी। कुल संचालित एक्सप्रेस-वे की लंबाई 1224.53 किमी है। 

कितने लेन का बनेगा ये एक्सप्रेसवे


यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) है, अब इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की गति तेज हो गई है। इस एक्सप्रेस-वे (UP Expressway News) का निर्माण प्रयागराज से मेरठ तक हेागा, जिसकी कुल लंबाई करीब 594 किमी की है। अभी इस भले ही 6-लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन बाद में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।


जानिए गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुख्य तत्व


गंगा एक्सप्रेस की लंबाई (length of ganga express)  594 किलोमीटर होने वाली है। ये एक्सप्रेसवे शुरुआत में तो 6-लेन का होगा और बाद में इसे 8-लेन तक का बनाया जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ से होगी ओर समाप्ति प्रयागराज तक होगी और इसमे कई जिलें शामिल होंगे।

जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज के जिले शामिल है। इस परियोजना में तकरीबन 36,000 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है और इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Uttar Pradesh Expressway Industrial Development Authority)द्वारा किया जा रहा है।

कब तक शुरू होगा ये एक्सप्रेसवे
 

यूपी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना (UP New Project) का शिलान्यास 18 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी द्वारा कर दिया गया था। ये एक्सप्रेसवे 6 लेन का होने वाला है और 6  के इस एक्सप्रेस-वे में 8 ओवर ब्रिज और 18 फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा हैं। जेसे ही ये परियोजना पूरी होती है तो इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 6 घंटे में तय की जा सकेगी। उम्मीद है कि ये एक्सप्रेसवे 2025 तक चालू हो सकता है।