UP Metro Line : यूपी में 12 किलोमीटर की नई मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी, बनाए जाएंगे 12 स्टेशन

Metro Line :यूपी में लगातार नई नई मेट्रो लाइन को बिछाया जा रहा है। अब यहां पर एक और नई मेट्रो लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। ये नई मेट्रो लाइन (New Metro Line) 12 किलोमीटर लंबी रहने वाली है। इसके अलावा इस मेट्रो लाइन के बीच 12 स्टेशन आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी। 

 

HR Breaking News (New Metro Line in UP) लगातार बढ़ रही आबादी को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। सरकार यहां पर नई नई मेट्रो लाइन (UP New Metro Line) को बिछा रही है।

 

हाल ही में भी सरकार ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब योगी सरकार यूपी में 12 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन को बिछाने की तैयारी कर रही है। इस मेट्रो लाइन के बनने की वजह से यूपी की यातायात व्यवस्था को और भी सुगमता मिलने वाली है। 

 

इतनी लागत से बनेगी नई मेट्रो लाइन

राजधानी लखनऊ की घनी आबादी और व्यस्त बाजार वाले अमीनाबाद से लेकर चौक जैसे इलाकों में अब आना-जाना अब और भी ज्यादा आसान होने वाला है। अहम समय में ट्रैफिक जाम से मुक्ति भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) के चरण-1बी को मंजूरी प्रदान कर दी है। 11.165 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 5,801 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। नए खंड के जुड़ने के बाद लखनऊ मेट्रो का विस्तार 34 किलोमीटर तक कर दिया जाएगा।


12 स्टेशन को किया जाएगा शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया था। इसके अलावा सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ मेट्रो के विस्तार के लिए एकमुश्त योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

नए कॉरिडोर (New Metro Corridor in UP) में कुल 12 स्टेशन को शामिल किया गया है। इसमें सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन शामिल रहने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि यह मेट्रो विस्तार लखनऊ की परंपरा और आधुनिक शहर की झांकी को देश और दुनिया के पर्यटकों के सामने पेश करने वाला है।


मेट्रो नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेट्रो कॉरिडोर शहर के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क को मजबूत करके सघन आबादी को भी परिवहन की सुविधा देने वाला है। जहां अभी दिन के समय में जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। मेट्रो (Metro Corridor in UP) के आने की वजह से शहर के पुराने इलाके भी तेज परिवहन सेवाओं से लैस रहने वाले हैं। यहां से आवागमन आसान हो जाएगा। पुराने शहर के जिन क्षेत्रों से मेट्रो गुजरेगी उनमें अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेय गंज और चौक जैसे व्यावसायिक केंद्र शामिल किये गए है।


इन जगहों से जुड़ेगी मेट्रो लाइन

इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी ये परियोजना महत्वपूर्ण रहने वाली है। ये मेट्रो लाइन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George Medical University) और शहर के प्रमुख पर्यटक आकर्षण इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल-भुलैया, घंटाघर और रुमी दरवाजा जैसे इलाकों को भी जोड़ने वाला है। यह इलाके घूमने के साथ खाने पीने के लिए भी देश विदेश में ख्याति रखते हैं। इसकी वजह से सार्वजनिक परिवहन (public transportation Facilities in UP) में बढ़ौतरी आएगी। वहीं अत्यधिक भीड़ वाले इलाके में आवागमन सुगम होगा।

यहां पर दौड़ेगी मेट्रो

छह महीने में टेंडर करके इसका काम शुरू कर दिया जाने वाला है। पिछले साल मार्च में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर की डीपीआर को राज्य सरकार ने अनुमोदित किया था। फिर जुलाई में परियोजना को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (Network Planning Group) से और इस वर्ष मई में डीपीआर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। फिलहाल केंद्रीय कैबिनेट की अनुमति से इसकी राह को और भी ज्यादा आसान कर दिया गया है।

ये होंगे भूमिगत स्टेशन

इस परियोजना के भूमिगत स्टेशन (underground station) के बारे में बात करें तो इसमें चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग (लाटूश), अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक को शामिल किया गया है।


 
एलिवेटेड स्टेशन की डिटेल-

एलिवेटेड स्टेशन (elevated station) के बारे में बात करें तो इसमें ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज को शामिल किया गया है।