UP Metro : उत्तर प्रदेश के इस शहर में भी चलेगी मेट्रो, लोगों को मिलेगी खास सुविधाएं

UP Metro News : उत्तर प्रदेश में मेट्रो के नेटवर्क को लगातार मजबूती दी जा रही है। अब उत्तर प्रदेश के और भी जिलों में मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो की कनेक्ट्विटी बढ़ने जा रही है। योगी सरकार में एक और जिले में मेट्रो की सुविधा मिलने जा रही है। 

 

HR Breaking News (UP Metro) उत्तर प्रदेश में लगातार यातायात को मजबूत किया जा रहा है। जहां एक तरफ हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में मेट्रो के नेटवर्क को भी मजबूती दी जा रही है। प्रदेश में लगातार मेट्रो के नेटवर्क को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे प्रदेश को काफी लाभ मिलेगा। 
 


मेट्रो सेवा देगी खास सुविधाएं
 

यूपी के वाराणसी (Varanasi Metro News)  में मेट्रो की सुविधा होगी। यहां अभी लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कैंट रेलवे स्टेशन की दूरी देखें तो वह तकरीबन 22 किलोमीटर के आस-पास है। अभी तो यह दूरी यात्री टैक्सी, ऑटो और ई-बस से तय करते हैं, जिसमे ज्यादा किराया लग जाता है। मेट्रो सेवा के शुरू होते ही यह दूरी किफायती, सुविधाजनक और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी। 

एयरपोर्ट का भी होगा विस्तार
 

बाबतपुर एयरपोर्ट से वैसे तो हर रोज लगभग 80 विमान उड़ान भरे जाते हैं, जिससे 10,000 से 12,000 यात्री रोजाना सफर करते हैं। फिलहाल में एयरपोर्ट (Airport to cantt station metro service) का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसमे कई व्यवस्थाएं शामिल है। इन व्यवस्थाओं में मल्टी लेवल पार्किंग, आठ एयरोब्रिज, पांच हजार यात्रियों की क्षमता वाला नया टर्मिनल, रनवे के नीचे अत्याधुनिक टनल और सुरक्षा व्यवस्थाएं को शामिल किया गया हैं। विस्तार (UP metro Projects) पूरा होते ही हवाई यात्रा की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

किया जा रहा है काम, जांच के बाद होगा फाइनल
 

एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि इसके विस्तारिकरण (UP Metro Extension) के बाद विमानों और यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इस पर गौर करते हुए हवाई अड्डे से बाबतपुर रेलवे स्टेशन से होकर शहर तक मेट्रो सेवा की शुरुआत का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारी का कहना है कि मेट्रो के लिए फिजिबिलिटी सर्वे का काम पूरा होते ही इसके आगे की कार्यवाही की जाएगी।