UP New City : उत्तर प्रदेश में बनेगा एक और नया शहर, किसानों की जमीनाें की कीमत में आएगा उछाल
New Township in UP : उत्तर प्रदेश में अब एक और नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह से प्रॉपर्टी की कीमतों (Property Price Hike) में तेजी आने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (Township in UP) उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकछ रहा है। यहां पर लगातार नए नए शहरों का निर्माण कराया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया शहर (New City in UP) बसाने की तैयार किया जा रहा है। इस शहर के बसने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं।
इस टाउनशिप का होगा विकास-
टाउनशिप मैसर्स एसएमवी एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड (Agencies Private Limited) द्वारा विकसित किया जा रहा है। जोकि लगभग 205 एकड़ क्षेत्रफल में फैला रहने वाला है। इसी परियोजना के अंतर्गत 105 एकड़ भूमि पर 'शौर्यापुरम' नाम से टाउनशिप विकसित किया जा रहा है। फिलहाल लगभग 75 प्रतिशत तक की भूमि को अधिग्रहित (Land acquisition) किया जा चुका है। हालांकि बाकी 12 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया अब शुरू की जा चुकी है।
अगले महीने पूरा होगा भूमि अधिग्रहण का कार्य-
जीडीए के भू अर्जन प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अधिग्रहण (Land acquisition Rules) प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। बता दें कि यह अधिग्रहण उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं नवीन भू अर्जन अधिनियम की धारा 2(2)(i) के तहत किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने भूमि अधिग्रहण (Township in UP) का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नया शहर डेवलप करने के लिए इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
टाउनशिप में मिलेगी ये सुविधाएं-
बता दें कि उत्तर प्रदेश के इस नए शहर को हाईटेक (Hightech facilities in UP) और लग्जरी सुविधाओं से लैस तैयार किया जाएगा। एकीकृत टाउनशिप में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ-साथ समूह आवास भी शामिल होंगे। यहां बेहतर सड़क नेटवर्क (Road Connectivity) और पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य बुनियादी ढांचों को भी शामिल किया जाएगा। यह शहर पूरी तरह से हाईटैक सुविधाओं से लैस होगा।
एनएच-9 को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी-
एनएच-9 की बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण दिल्ली, नोएडा, मेरठ (Merut new city) और हापुड़ से यहां आना-जाना काफी आसान है। नोएडा और दिल्ली में कार्य करने वाले लोगों के लिए यह शहर काफी खास होगा।
आर्थिक स्थिति में होगा सुधार-
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की टाउनशिप (Township in UP) नीति 2023 के अंतर्गत यह विकास कार्य हो रहा है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश (UP News) में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को बेहतर आवासीय सुविधा देना है। इसके साथ ही प्रदेश में नया शहर (New City in UP) डेवलप होने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।