UP new expressway : 15 अगस्त से 90 किलोमीटर कम हो जाएगी कानपुर से दिल्ली की दूरी

अब कानपुर से दिल्ली की दूरी 90 KM कम होगी। दरअसल, 284 KM लंबा कानपुर-अलीगढ़ हाईवे बनकर तैयार हो चुका है। इस हाईवे का 5वां टोल प्लाजा 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसका पीएम मोदी 15 अगस्त को इनॉगरेशन कर सकते हैं। इस हाईवे को बनाने में सरकार ने करीब 3500 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। साल 2019 में इसका निर्माण शुरू हुआ था।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 

HR Breaking News (ब्यूरो) : हाल के कुछ महीनों तक टोल में 30 % तक की छूट मिलेगी। इसके बाद कार सवार को कम से कम 135 रुपए अधिकतम 845 रुपए का टोल चुकाना होगा। IIT कानपुर से शुरू होकर ये 6 लेन हाईवे अलीगढ़ पर खत्म होगा। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर पांच स्थानों पर टोल टैक्स देना होगा। हर 50 से 60 KM की दूरी पर टोल टैक्स चुकाना होगा। 15 अगस्त से कानपुर के कंठी नवादा गांव में बने टोल टैक्स से वसूली शुरू होगी।


पहले कानपुर से अलीगढ़ पहुंचने में 7-8 घंटे लगते हैं। फोरलेन बनने से दो घंटे का समय बच जाएगा। एटा की तरफ जाने वाहन अब अलीगढ़ शहर के अंदर से होकर नहीं जाएंगे। इसके बजाय बौनेर से आगरा की तरफ जाएंगे। इससे समय की बचत होगी।

ये भी जानें :  केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फिसदी का इजाफा

मंधना में 6 लेन ब्रिज का काम अंतिम चरण में


NHI के परियोजना प्रबंधक प्रशांत दुबे ने बताया, ''कानपुर के मंधना में 6 लेन ब्रिज का काम अंतिम चरणों में हैं। अगस्त के आखिरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ये हाईवे पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इस हाईवे के निर्माण पूरा होने के साथ ही कानपुर से दिल्ली की दूरी करीब 90 KM कम हो गई है। इस हाईवे से कानपुर से दिल्ली की दूरी 420 KM है, जबकि इटावा से 510 KM है।


अलीगढ़ से मैनपुरी तक प्रोजेक्ट पूरा


NHI के परियोजना ने बताया कि कानपुर IIT गेट से लेकर अलीगढ़ तक जीटी रोड (एनएच-91 ) के 284 KM के प्रोजेक्ट को अलग-अलग हिस्से में बांट कर कार्य किया जा रहा है। अलीगढ़ से मैनपुरी तक प्रोजेक्ट पहले ही पूरा हो चुका है।

ये भी जानें :  केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फिसदी का इजाफा


इन-इन स्थानों पर देना होगा टोल टैक्स


1. मैनपुरी के बेवर
2. एटा के आसपुर
3. हाथरस के गोपी
4. कन्नौज के जेवा
5. कानपुर के शिवराजपुर


इस प्रकार वसूला जाएगा टोल

कार, जीप, वैन व अन्य 4 पहिया वाहन- 130 रुपए
मिनी बस, हल्के कॉमर्शियल वाहन- 210 रुपए
बस, ट्रक (दो एक्सल)- 445 रुपए
तीन एक्सल के कॉमर्शियल वाहन- 485 रुपए
चार से 6 एक्सल वाले वाहन- 695 रुपए
सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहन- 845 रुपए


 

आंकड़ों में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे

गाजियाबाद-कानपुर जीटी रोड की लंबाई- 409 किमी.
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 126 किमी.
अलीगढ़ से हाथरस होते हुए एटा सीमा तक 45 किमी.
एटा जिले के अंदर लगभग 45 किमी.
एटा से मैनपुरी तक 61 किमी.
मैनपुरी से कानपुर तक 132 किमी.