UP New Highway : 96 गांवों से होकर गुजरेगा यूपी का ये नया 4 लेन हाईवे, NHAI ने एलाइनमेंट रिपोर्ट मुख्यालय भेजी

UP New Highway : एक रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि यूपी का ये नया  फोरलेन हाईवे 96 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए एनएचएआई ने  एलाइनमेंट रिपोर्ट मुख्यालय भेजी दी है... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर के साथ अंत तक बने रहे। 

 

HR Breaking News, Digital Desk- कानपुर में जाम और हादसे का बड़ा सबब बन चुके रमईपुर से कबरई मार्ग को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित फोरलेन समानांतर हाईवे कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर व महोबा के कुल 96 गांवों से होकर गुजरेगा। NHAI ने हाईवे निर्माण के लिए एलाइनमेंट रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। रिपोर्ट पर मुख्यालय की मुहर लगते ही गजट जारी किया जाएगा।

 

 

हैवी वाहनों का सबसे ज्यादा लोड-
कानपुर-सागर हाईवे पर हमीपुर, कबरई से बड़े पैमाने पर गिट्टी, मौरंग कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, अयोध्या, लखीमपुर आदि जिलों को भेजी जाती है। हर दिन हजारों की संख्या में डंफर और ट्रक गिट्टी, मौरंग लेकर जाते हैं। हाईवे पर हर दिन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। कानपुर-सागर हाईवे टू लेन होने के कारण आए दिन दुर्घटना व जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ता है।


112 किमी. होगी लंबाई-
112 किमी. लंबे रमईपुर से कबरई फोरलेन समानांतर हाईवे बनने के बाद आमजन को जाम व दुर्घटनाओं की समस्याओं से मिलेगी। इसके साथ ही कानपुर से भोपाल जाने का रास्ता भी सुगम होगा। NHAI ने कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर व महोबा से गुजरने वाले हाईवे के लिए कुल 96 गांवों चिन्हित कर अलाइनमेंट रिपोर्ट सौंप दी है।

एनएचएआई परियोजना निदेशक अमन रोहिला के मुताबिक पर्यावरण एनओसी के लिए पर्यावरण मंत्रालय को भी पत्र भेज दिया गया है। यह फोरलेन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार कर कबरई तक बनेगा। इसमें कानपुर नगर के 51, फतेहपुर के 4, हमीरपुर के 26 और महोबा के 15 गांव शामिल हैं।

इन गांवों से होकर गुजरेगा फोरलेन हाईवे-

- कानपुर नगर- शंभुआ, कठेरूआ, काकोरी, चौराई, हड़हा, छौकी, किशुनपुर मंझावन, खेरसा, कठुई, मगरासा, रमईपुर, बाजपुर, लुधौरी, हाजीपुर, शुंभआ दो।
- घाटमपुर तहसील- बरौली, रायपुर, पड़री लालपुर, सतरहुली, सरांय, सिरोह, भदेवना, छाजा, रामसारी, मिर्जापुर, कुम्हेड़िया, ओरिया, बम्हौरा, इतर्रा, गुच्चुपुर, परास प्रथम खंड, कोरिया पश्चिमी, कोहरा, सजेती, बम्हौरी, चितौली, अनोइया, बावन, मदुरी, बरीपाल, असगहा, पड़री गंगादीन, सिरसा, कंधौली,धरछुआ, मैधरी, असवार मऊ, समुही, लहुरीमऊ कासिमपुर, परास द्वितीय खंड, कोरिया पूर्वी।
- फतेहपुर बिंदकी तहसील- परसेंढ़ा एहतमाली, परसेंढ़ा मुस्तकिल, गंगूपुर, श्यामपुर।
- हमीरपुर- देवगांव गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा, अराजी मुतनाजा पंधेरी, पढ़ौली, पारा, इटरा, चंदनपुरवा बुजुर्ग, भौनियां, पत्योरा दरिया, पत्योरा डांडा।
- मौदहा तहसील- परछा, अरतरा, सढ़ा, अखईपुर, करहिया, गिधरस, मदारपुर, छिमौली, छिरका,अकोना, रतवा, मौदहा, रीवन गांव शामिल हैं।
- महोबा- खन्ना, चिचारा, बहिगा, बरबई, गौहारी, कबरई, मरहठी, बघवा, कैमाहा, रिवई सुनेचा, बीला उत्तर, नहदौरा माफ, बरम्हौली, कहरा, मरहठी अंदर।