{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP New Railway Line : उत्तर प्रदेश में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, 7 गांवों में जमीन का होगा अधिग्रहण, नोटिस किए जारी

New Railway Line : उत्तर प्रदेश में लगातार नई नई रेलवे लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। अब यहां पर एक और नई रेलवे लाइन बिछाई जाने वाली है। इस रेलवे लाइन के लिए 7 गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी। 

 

HR Breaking News (New Railway Line in Up)। उत्तर प्रदेश में अब एक और नई रेलवे लाइन को बिछाने तैयारी की जा रही है। इस रेलवे लाइन के बिछले की वजह से राज्य में रोजगार के भी कई नए नए मौके मिलने वाले हैं। रेलवे लाइन को बिछाने के लिए 7 गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

मऊ रेल लाइन को जोड़ने की तैयारी-

दिल्ली - हावड़ा मेन रेल खंड से ताड़ीघाट - मऊ रेल लाइन को (Mau Railway Line) जोड़ने के लिए भदौरा से सोनवल तक उसिया होते हुए 11.10 किमी नई त्रिभुजाकार रेल लाइन को बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे सात गांव के लगभग 100 अराजी के 300 किसानों की जमीन अधिग्रहण करने वाली है। इसके लिए सेवराई तहसील के राजस्व विभाग द्वारा किसानों को जमीन का मुआवजा लेने के लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

किसानों को होगा फायदा-

अब तक 10 किसानों की पत्रवाली भुगतान के लिए तहसील से जिला मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इसके लिए राजस्व विभाग ने 37,83,530 रुपया प्रतिकर धनराशि देने का ऐलान कर दिया है। नई रेल लाइन (New Railway Line UP) के लिए उसिया गांव के किसानों की सबसे ज्यादा भूमि अधिग्रहित की जाएगी।


इतने किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण-

रेल मंत्रालय भारत सरकार से जनपद के पटना- दीन दयाल उपाध्याय मेन लाइन के भदौरा स्टेशन और दिलदार नगर-ताड़ीघाट लाइन के नये कासिंग स्टेशन करमा 11.10 किमी के बीच सरफेश ट्रॅगल बनाने के लिए उसिया, दिलदारनगर, रक्सहां,कर्मा व बहुआरा गांव के लगभग 100 अराजी के 300 किसानों की जमीन को रेलवे अधिग्रहण करेगी। इसके लिए इन गांवों के किसानों को नोटिस वितरित किया जा रहा है।

हटेगा भूमि का कब्जा-

भूमि सभी प्रकार के विलंगमों से मुक्त होकर भारत सरकार में निहित कर दी गई है। उक्त भूमि का अभिनिर्णय दिनांक 22 जनवरी 2025 को घोषित कर प्रतिकर धनराशि 37,83,530 रुपया अभिनिर्णित की जा चुकी है। नोटिस में किसानों को बताया गया है कि नोटिस प्राप्ति के दिन से 60 दिन के बाद उक्त भूमि से आपका कब्जा हटा कर रेल मंत्रालय भारत सरकार को सौंप दिया जायेगा।


इसलिए मुआवजा प्राप्ति के लिए संबंधित दस्तावेज व इस आशय का शपथ पत्र कि यह भूमि बंधक, विवाद रहित एवं सभी अधिभारों से मुक्त रहने वाली है।

बैंक खाते होंगे हस्तांतरित-

इसको क्षेत्रीय लेखपाल को उपलब्ध कराना होगा। जिसकी वजह से आपके अंश के अनुसार प्रतिकर की धनराशि ई-पेमेंट के माध्यम से आपके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा सकता है। सत्यापन के बाद जिन किसानों की जमीन को रेलवे से अधिग्रहण (Land Acquisition) किया जा रहा है। उन किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसकी वजह से किसान मुआवजा पाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दें। लगभग 10 किसानों के पत्रावली को पेमेंट के लिए जिला मुख्यालय भेजी जा चुकी है।

यहां से जुड़ेगी नई रेल लाइन-

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर दानापुर रेल मंडल से ताड़ीघाट ब्रांच लाइन को दिल्ली-हावड़ा मेन रेल खंड से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब भदौरा से उसिया व नई रेलवे क्रासिंग कर्मा होते हुए सोनवल को नई रेल लाइन (UP New Rail Line) बिछाई जाने वाली है। यह रेल लाइन त्रिभुज (ट्रैंगल ) आकर की होने वाली है।


इन रूट में चलेगी मेट्रो-

रेलवे से प्रकाशित गजट के मुताबिक कर्मा होते हुए एक रेल लाइन देहवल गांव के पास दिल्ली-हावड़ा मेन रेल खंड से जुड़ने वाली है। इसकी वजह से हावड़ा रूट की ट्रेनों को चलाया जाएगा। ताड़ीघाट ब्रांच लाइन को दिल्ली-हावड़ा मेन रेल खंड (Delhi-Howrah Main Railway Section) से जोड़ने की दिशा में पहले ब्रांच लाइन के सरहुला से दिलदारनगर बाईपास रेलवे फाटक तक ब्रांच लाइन को जोड़ने के लिए सर्वे को किया गया था। हालांकि


अब मकानों की अधिक संख्या होने से बाद में विभाग ने भदौरा से सोनवल तक नया रेल लाइन बिछाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है।


यहां पर जुड़ेगी मेट्रो लाइन-

ताड़ीघाट ब्रांच लाइन (Tadighat Branch Line) के मऊ रेल खंड से जुड़ने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। मऊ से सोनवल होते हुए हावड़ा को जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली हावड़ा मेन रेल खंड से जोड़ने के लिए भदौरा से सोनवल को नई रेल लाइन बिछाई जाने वाली है। इस रेल लाइन के जुड़ने के बाद सीधे ट्रेनें दिलदारनगर की बजाय पटना-हावड़ा के लिए संचालित की जाएंगी।

यहां पर बिछेगी नई रेलवे लाइन-

ताड़ीघाट ब्रांच लाइन को दिल्ली हावड़ा रेल खंड से जोड़ने के लिए भदौरा से दिलदारनगर वायरलेस मोड़ से आगे नया 11 .10 किमी नया रेलवे लाइन बिछाने के लिए दानापुर मंडल के सिविल विभाग के दो टीमों ने जुलाई 2024 में सर्वे कार्य किया गया था। टीम भदौरा से सर्वे करते हुए दिलदारनगर बाईपास रोड से पहले भदौरा - दिलदारनगर रोड पर पहुंच गई थी। सर्वे कार्य वायरलेस मोड़ तक हुआ।