UP News : उत्तर प्रदेश में 2 नए फॉरलेन हाईवे मंजूर, 54 जिलों में 150 सड़कों का होगा कायाकल्प
UP News : यूपी को अब कई नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से यूपी का रोड नेटवर्क पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगा और अब इसी बीच यूपी में 2 नए फॉरलेन हाईवे मंजूरी मिल गई है। इन 2 नए फॉरलेन हाईवे (UP New Fourlane Highway) को बनाने के लिए यूपी के 54 जिलों की 150 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं 2 नए फॉरलेन हाईवे के बारे में
HR Breaking News (UP News) अब यूपी वालों को जल्द ही 2 नए फॉरलेन हाईवे का तोहफा मिलने वाला है। योगी सरकार द्वारा यूपी में इन 2 नए फॉरलेन हाईवे को मंजूरी देकर कई राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की योजना तैयार कर ली है।
इन 2 नए फॉरलेन हाईवे (UP News) के निर्माण से रोजगार के साथ ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। आइए जानते हैं कि यूपी के ये हाईवे कब तक तैयार होते हैं।
कौन से हैं यूपी के प्रस्तावित प्रोजेक्ट
वैसे तो प्रदेश में अभी उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर (North–South Highway Corridor) के अंतर्गत 552 किमी की ग्रीनफील्ड परियोजनाएं प्रस्तावित की जा रही हैं। इन प्रोजेक्ट के पीछे का सरकार का मकसद प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करना है।
यूपी में संभल जिले के बहजोई से सैफई और इटावा से झांसी तक नया फोरलेन हाईवे (UP New four lane highway)का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर के तहत कुल 552 किमी लंबी ग्रीनफील्ड परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। जल्द ही इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
क्या होते हैं ग्रीनफील्ड हाईवे
योगी सरकार (yogi government) की ओर से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने का प्लान तैयार कर लिया है। संभल में बहजोई और सैफई के बीच 156 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे (UP Greenfield Highway) का निर्माण किया जाएगा।
इसके साथ ही इटावा से झांसी के बीच भी 156 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाना है। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीनफील्ड हाईवे वो मार्ग होते हैं, जहां जमीन अधिग्रहीत कर एकदम नई सड़क बनाई जाती है।
ठीक इसी तरह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से झारखंड के मेदिनीनगर के जुड़ाव के लिए 180 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे (Greenfield Highway In UP)को प्रस्तावित किया गया है। वहीं, ऊंचाहार और राजापुर के मध्य में भी 60 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे को बनाया जाएगा।
इसका मतलब है कि यूपी में कुल 1989 किमी का उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
54 जिलों का होगा कायाकल्प
इसके साथ ही आपको बता दें कि यूपी (U P New Updates)के 54 जिलों की 150 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प (Rejuvenation of roads) किया जाना है। लागत की बात करें तो इस योजना के तहत कुल 250 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है, जिससे नवनिर्माण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य होगा।
इसके अलावा 44 जिलों में 79 करोड़ रुपये से 255 सड़कों की खासतौर पर मरम्मत की जाएगी। राज्य सड़क निधि के तहत इन कार्यों की मंजूरी दी गई है। शासन ने इसके लिए खास निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
कौन से जिले होंगे शामिल
इन परियोजनाओं (UP G overnment New Projcet) के तहत कुल 54 जिलों का कायाकल्प किया जाना है। इन जिलों में लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, बलिया, हरदोई, फतेहपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, उन्नाव, गाजीपुर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मैनपुरी, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,महोबा, ललितपुर, फतेहगढ़, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, बांदा, इटावा, मुरादाबाद, औरैया, जालौन का नाम शामिल है।
यहां होगी रास्तों की खास मरम्मत
प्रोजेक्ट (UP Project)के दौरान कई मार्गों की खासतौर पर मरम्मत की जाएगी। इन मार्गों में सुल्तानपुर, अमेठी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात,बदायूं, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, इटावा, चंदौली, कासगंज, मेरठ, बिजनौर, उन्नाव, कन्नौज, ललितपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, जालौन, झांसी, कौशांबी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, भदोही, सोनभद्र, आगरा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, मुरादाबाद का नाम शामिल है।