UP News : इस नदी के किनारे यूपी में बसाए जाएंगे 2 नए हाईटेक शहर, योगी सरकार ने लगाई मुहर
New City in UP : देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में नए-नए टाउनशिप और शहर बसाने के लिए सरकार प्लान तैयार कर रही है। अब उत्तर प्रदेश में एक नदी के किनारे दो शहर और बसाने को लेकर सरकार की मोहर लग गई है।
HR Breaking News (UP me barish) उत्तर प्रदेश में दो नए शहरों को मंजूरी मिल गई है। दोनों हाईटेक शहर होंगे और पर्यटन की दृष्टि से भी शहरों को बसाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में तमाम हाईटेक सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi sarkar) ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र रिवर फ्रंट भी होगा।
पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित
इस शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश (UP news) में पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। जो राज्य के राजस्व बढ़ाने में भी काम आ रहा है और उत्तर प्रदेश की शाख भी लगातार बढ़ रही है।
नए शहर को रिवर फ्रंट के साथ-साथ एक्सपर्ट एम्यूजमेंट पार्क थीम, पार्क साइंटिफिक, पार्क रिक्रिएशन, ग्रीन पार्क, गोल्फ कोर्स, चिल्ड्रन पार्क आदि सुविधाओं के साथ बसाया जाएगा।
मथुरा फेज 2 में बसाए जाएंगे दो शहर
दो शहर मथुरा फेज 2 में (2 new cities in UP) बसाए जाएंगे। इसमें से एक शहर को जिले के यीडा क्षेत्र में बसाया जाएगा। इसको 11653.76 हेक्टेयर में राया अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यमुना नदी के किनारे इसका रिवर फ्रंट होगा।
इतने क्षेत्र में बसाया जाएगा आवासीय शहर
शहर के 19.02 प्रतिशत हिस्से को आवासीय उपयोग के लिए रखा जाएगा। यानी कुल क्षेत्र का 2216.25 हेक्टेयर क्षेत्र आवासीय उपयोग में लिया जाएगा। इसमें पर्यटन के लिए 1520.51 हेक्टेयर क्षेत्र आरक्षित किया जाएगा। 11653.76 हेक्टेयर में राया अर्बन क्षेत्र डेवलप किया जाएगा।
हरित क्षेत्र में 1800 हेक्टेयर आरक्षित
हरित क्षेत्र के लिए 1800 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की गई है। रिवर फ्रंट के लिए 505.65 हेक्टेयर भूमि को आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही उद्योग व मिश्रित उपयोग श्रेणी के लिए 1154.90 हेक्टेयर क्षेत्र को आरक्षित किया गया है।
यह होंगे नए शहर में सुविधा
राया अर्बन सेंटर में आवासीय के अलावा कामर्शियल, उद्योग, मिश्रित उपयोग, पर्यटन, संस्थागत, ऑफिस, सुविधाएं, ट्रांसपोर्ट, रिक्रिएशनल, पार्क एवं प्ले ग्राउंड, ग्रीन बेल्ट, रिवर फ्रंट आदि विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही मौजूद जल संरचनाओं को संरक्षित किया जाएगा।