UP News : उत्तर प्रदेश में इन गांवों की भूमि पर बसाया जाएगा नया शहर, लिस्ट हुई जारी

New City in UP : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। इस शहर (UP New City) को बसाने के लिए इन गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है। आइए जानते हैं इसको लेकर जारी की गई लिस्ट के बारे में।

 

HR Breaking News (City in UP) उत्तर प्रदेश में अब एक और नया शहर बसाने की तैयारी की जा रही है। अब यहां पर एक ओर नया शहर बसाया जा रहा है। इस शहर (New Hightech city in UP) के बसाये जाने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बसाये जाने वाले इस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


जानिये कौन सा होगा ये शहर 

 

उत्तर प्रदेश के शहरी विकास (New City Devlopment) की दिशा में अब एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। बता दें कि अब योगी सरकार ने दिल्ली-NCR क्षेत्र को एक और नया शहर देने की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में बनने वाले इस नए शहर का नाम होगा "ग्रेटर गाजियाबाद" (Greater Ghaziabad) रहने वाला है।


शहर में मिलेगी ये खास सुविधाएं 

ग्रेटर गाजियाबाद आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुव्यवस्थित प्रशासन और रोजगार सृजन की दृष्टि से एक मॉडल शहर बनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री (CM Of UP) योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक इस मेगा प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग इसमें मिलकर काम कर रहे हैं। 


ग्रेटर गाजियाबाद की नींव तैयार  

ग्रेटर गाजियाबाद की नींव गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में रखी जाने वाली है। पहले यहां पर सिर्फ 13 गांवों को ही शामिल करने की प्लानिंग की गई थी। हाल ही में हुए सर्वे (Greater Ghaziabad News) के बाद यह संख्या बढ़ाकर लगभग 20 गांव तक कर दी गई है। इस प्रस्तावित शहर में कुल 175 वार्ड का निर्माण किया जाने वाला है। इसमें मुरादनगर के साथ-साथ खोड़ा, लोनी और डासना नगर पंचायत जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ा जाने वाला है।


तीन जोन में होगा निर्माण 

नए शहर के प्रशासनिक प्रबंधन के लिए एक ठोस व्यवस्था को प्रस्तावित किया गया है। ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाने वाला है। इसका नेतृत्व सचिव स्तर के अधिकारी (New City in UP) द्वारा किया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त, शहर को तीन जोन में बांटा जा रहा है। हर जोन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी रहने वाला है।
 

ग्रेटर गाजियाबाद का होगा विकास 

इस मेगा सिटी प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। अब सड़क नेटवर्क और मौजूदा विकास क्षेत्र के आधार पर ग्रेटर गाजियाबाद (Greater Ghaziabad Kab tak banyga) की सीमाओं को तय किया जाने वाला है।

जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी को संकलित कर रहा है। इसकी वजह से विकास योजनाएं व्यवस्थित, व्यावहारिक और टिकाऊ बन सकती है। मास्टर प्लान (Greater Ghaziabad Master Plan) के तहत शहर में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जाने वाली है।

रोजगार के मिलेंगे नए नए मौके 

सभी विभागों ने संबंधित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल रिपोर्टें अपने अंतिम चरण पर चल रही है। इसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचे और नगर विकास की योजनाओं (Greater Ghaziabad Project) को अंतिम रूप दिया जाने वाला है। नए शहर में बेहतर सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास, ट्रेनों के स्टॉपेज, और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित की जाने वाली है।


शहर में मिलेगी ये खास सुविधाएं 

ग्रेटर गाजियाबाद के रूप में दिल्ली-NCR को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और रोजगारमुखी शहर के तौर पर बनाया जाने वाला है। आने वाले कुछ सालों में ये नया शहर न सिर्फ गाजियाबाद (Greater Ghaziabad) बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक रोल मॉडल स्मार्ट सिटी बनकर सामने आने वाला है।