UP News : उत्तर प्रदेश के 54 गांवों के किसान बनेंगे करोड़पति, बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे
Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब यूपी (UP Expressway) के 54 गांव के किसान करोड़पति बनने वाले हैं क्योंकि यहां पर एक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। आइए जानते हैं इस बार में।
HR Breaking News - (New Expressway)। उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) बनाया जाने वाला है। एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं।
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा सुधार-
आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की महत्वाकांक्षी परियोजना (Expressway Project) का नक्शा बदलने वाला है। लोगों के आवागमन आसान होने के साथ-साथ राज्य की आर्थिक नीति में भी अहम योगदान निभाने वाली है।
हाई स्पीड सड़क परियोजना को मिलेगी रफ्तार-
यूपी के दो जिलों के बीच बन रही हाई स्पीड सड़क परियोजना (Expressway Project in UP) अब प्रदेश के रीड की हड्डी माने जाने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्ट की जाएगी।
यहां पर होगा निर्माण-
उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण 54 गांवों की जमीन पर किया जाने वाला है। योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। इसमें बुलंदशहर के 45 गांव और गौतमबुद्ध नगर के 9 गांव (Land acquisition) को शामिल किया जा रहा है। 13 गांव खुर्जा तहसील में हैं। प्रशासन की ओर से पहले नौ गांव में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई है।
इतनी लागत से तैयार होगा एक्सप्रेसवे-
इस लिंक एक्सप्रेसवे योजना पर 4000 करोड रुपए की लागत राशि खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे की चौड़ाई जाम मुक्त ट्रैफिक (Trafic rules in India) पर नजर रखते हुए 120 मीटर रखी जाने वाली है। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद कई इलाकों में औद्योगिक विकास की उम्मीद भी लगाई जा रही है।
कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती-
गंगा एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होने वाली है। जोकि मेरठ से प्रयागराज तक बन रही उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी हाई स्पीड सड़क परियोजना (high speed road project) रहने वाली है।
मेरठ से प्रयागराज के बीच बनेगा एक्सप्रेसवे-
फिलहाल मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरे चरण में बलिया और हरिद्वार को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का भी प्लान बनाया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने का रास्ता साफ-
यूपीडा की योजना ने गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने का रास्ता साफ कर दिया है. यमुना प्राधिकरण ने यूपीडा को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देकर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति दी है।
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे की होगी एलाइनमेंट-
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाले कार्गो प्लेन के माल को हाई स्पीड में देश भर में ले जाना आसान रहने वाला है। ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट, (Greenfield Link Expressway Alignment) जो 74.3 किलोमीटर लंबा है, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनाया जा रहा है।
परियोजना की ये हैं विशेषताएं-
गंगा एक्सप्रेसवे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे की दूरी 74.3 किलोमीटर तक की रहने वाली है। लिंक एक्सप्रेसवे 120 मीटर चौड़ा होगा। इसकी वजह से जाममुक्त ट्रैफिक संभव होगा। लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर से 44.3 किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के सियाना क्षेत्र में शुरू होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे, सेक्टर-21, फिल्म सिटी, 24.8 किलोमीटर की दूरी पर, लिंक एक्सप्रेसवे का अंत होगा।