{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP News : उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, जमीनों के बढ़ेंगे दाम, हरियाणा तक होगी कनेक्टिविटी

Expressway In UP : उत्तर प्रदेश में सड़क मार्ग को लगातार मजबूती दी जा रही है नए-नए एक्सप्रेस वे रोजाना ही बनाए जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में अब एक कोड नया एक्सप्रेस वे मंजूर हो गया है। यह नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों को आपस में जोड़ने का काम करेगा इससे उत्तर प्रदेश में जमीनों के दाम भी बढ़ जाएंगे। 

 

HR Breaking News (New Expressway in UP) : उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यहां लगातार नए प्रोजेक्ट्स केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लेकर आ रही है। अब उत्तर प्रदेश में एक और नया ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यह एक्सप्रेस 6 लेन बनाया जाएगा और भविष्य में 8 लेन किया जा सकेगा। 

 

 

37 तहसीलों से होकर गुजरेगी नई सड़क 

उत्तर प्रदेश के नए एक्सप्रेसवे का रूट (expressway Route of UP) 22 जिलों से होता हुआ, 37 तहसीलों को भी जोड़ने का काम करेगा। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश के अवसर बढ़ेंगे। इससे क्षेत्रीय विकास भी होगा। लोगों के लिए यातायात का रास्ता अच्छा होगा। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गलियारों को भी गति मिलेगी। 

क्या है एक्सप्रेसवे की खास बात 
 

नए एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) में कई खास बात है। एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है। यह नेटवर्क पूरी तरह विकसित होगा। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। यह एक्सप्रेसवे माल ढुलाई वाले वाहनों के लिए अच्छा रास्ता होगा। औद्योगिक केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस एक्सप्रेसवे पर विश्राम स्थल, ईंधन स्टेशन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग भी होगी। साथ में लोगों को सुविधा के बदले चार्ज भी देना होगा। यानी टोल टैक्स भी लगाया जाएगा। 


पूर्वी उत्तर प्रदेश जूड़ जाएगा पश्चिम उत्तर प्रदेश से 
 

उत्तर प्रदेश (UP news Update) को आमतौर पर पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाना है। अब नया एक्सप्रेसवे पूर्व से लेकर पश्चिम तक बनाया जा रहा है। नए एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्से आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के पानीपत तक बनाया जाएगा। 

खास होगा एक्सप्रेसवे का डिजाइन 
 

इस एक्सप्रेसवे (expressway in UP) का डिजाइन काफी खास होगा। गोरखपुर से पानीपत तक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। प्रदूषण को कम करने के लिए साउंड प्रूफ बैरियर लगाए जाएंगे। साथ में नए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे और वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी नई सरंचना तैयार की जाएगी। दोनों तरफ ग्रीनरी को रखा जाएगा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। 

22 जिलों को मिलेगी सौगात 
 

नया एक्सप्रेसवे (New Expressway UP) बनने से 22 जिलों को सौगात मिलेगी। यहां पर रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ में तेज आवागमन और स्थानीय कारोबार भी बढ़ौतरी होगी। सड़क यात्रा में समय 40 से 50% तक कम होने की उम्मीद है।  


 

कब शुरू किया जाएगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 
 

रिपोर्ट के अनुसार एक्सप्रेसवे (UP new Expressway) के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अंतिम चरण में चल रही है। सर्वे पहले ही हो चुका है, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि साल के आखिर तक एक्सप्रेसवे का काम शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे को तीन से चार साल में कंप्लीट करने की प्लानिंग है। उत्तर प्रदेश में नई कंपनियां आएंगी। एक्सप्रेसवे के बन जाने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से आ जा सकते हैं।