UP News : यूपी के इस जिले में चल रहा था रैकेट, 10 लड़के लड़कियां पकड़े
HR Breaking News - (uttar pradesh)। होटल की सुविधा देश के हर कौने में मिल जाती है जब लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाते हैं तो रूकने के लिए होटल में आसानी से कमरा मिल जाता है, लेकिन अब होटलों में रैकेट जैसे धंधे चलाए जाने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। हाल ही में यूपी (uttar pradesh) के जिले में स्थित एक होटल से ऐसा ही मामला सामने आया है।
होटल में मिले लड़के और लड़कियां
हाल ही में यूपी पुलिस (UP Police Hotel Raid) ने भी एक रैकेट का भांडफोड किया है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में स्थिति एक होटल में रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस को इसकी जैसे ही सूचना मिली तो होटल में छापेमारी कर 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूरे होटल (Hotel Raid) की छानबीन की है। इस दौरान होटल में मौजूद लड़के और लड़कियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान और दवाईयां प्राप्त की गई हैं।
होटल में लगा रहता था लड़के-लड़कियों का आना जाना
बात दें कि यह मामला बसखारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा बसखारी कस्बा में स्थित होटल छापेमारी की गई थी। दरअसल, इस होटल में पिछले कई महीनों से रैकेट का धंधा चल रहा था।
इस होटल में लगातार लड़के और लड़कियों के आने जाने से आसपास में रहने वाले लोग को यहां कुछ ठीक नहीं लग रहा था। जब होटल में लड़के और लड़कियों का आना जाने तेजी से बढ़ने लगा तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में की।
होटल पहुंचते ही पुलिस के उड़े होश
होटल में चल रहे रैकेट (UP Hotel Raid) की स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने तुंरत होटल पर छापे मारा। पुलिस को होटल पहुंचते ही रिसेप्शन पर होटल के मालिक और मैनेजर मिले। सबसे पहले पुलिस ने होटल में लगे कैमरों की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए।
होटल के अलग अलग कमरों में मिले लड़के और लड़कियां
जब पुलिस ने मैनेजर से कमरों को खुलावाया तो होटल के 3 अगल-अलग कमरों में लड़के और लड़कियों के तीन जोड़े पाए गए। पुलिस ने होटल के कमरों की तालाशी लेने पर उन्हें कुछ सामान और दवाईयां मिली। इसके अलावा पुलिस को 21,000 रुपये कैश भी बरामद हुआ। पुलिस (U.P. Police) ने मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।