UP News : अब कुछ ही दिनों में खुल जाएंगे यूपी में ये 3 नए एक्सप्रेसवे, कनेक्ट होंगे ये शहर
Expressway in UP : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर आने वाले कुछ ही दिनों में 3 और नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत हो जाएगी। इन एक्सप्रेसवे (Expressway News) के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही में अब यहां पर रोजगार के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (New Expressway) यूपी में अब जल्द ही तीन और नये एक्सप्रेसवे बनाये जाने वाले हैं। अब ये एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू हो जाएगें। साथ ही में रोजगार (Expressway News) के भी नए नए मौके बनने वाले हैं। साथ ही साथ यातायात व्यवस्था भी काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन नए एक्सप्रेसवे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में मिलेगी पहचान-
उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। तीन एक्सप्रेसवे में तो कुछ ही महीनों में वाहन पूरी तरह से फर्राटा भरने लग गए है। गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे और गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेसवे (Ghazipur-Ballia Expressway) का उद्घाटन जल्द ही कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लिए आने वाला समय बुनियादी ढांचे के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण बनने वाला है। प्रदेश जल्द ही "एक्सप्रेसवे प्रदेश" के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करने वाला है। 2026 तक राज्य में 3 बड़े एक्सप्रेसवे (3 New expressway) पूरी तरह तैयार होने या यातायात के लिए खुलने की संभावना लगाई जा रही है। यहां उन 3 एक्सप्रेसवे का विवरण दिया गया है जो यूपी की तस्वीर बदल देंगे।
महत्वाकांक्षी और लंबा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट-
ये उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वाकांक्षी और लंबा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट रहने वाला है। इस प्रोजेक्ट की लंबाई लगभग 594 किमी तक की है। यहां पर मेरठ (बिजौली गांव) को प्रयागराज (जुडापुर दांडू गांव) से कनेक्ट कर दिया जाएगा। ये एक्सप्रेसवे हापुड़, (New expressway In UP) बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, रायबरेली और प्रतापगढ़ जैसे 12 जिलों से होकर गुजरने वाला है। इस एक्सप्रेस-वे के खुलने से मेरठ से प्रयागराज का सफर मात्र 6-7 घंटे तक का रह जाएगा। जोकि फिलहाल 12-14 घंटे का है।
आर्थिक विकास को मिलेगी मजबूति-
ये एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई लगभग 91 किलोमीटर की रहने वाली है। ये गोरखपुर को आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से कनेक्ट करने वाला है। इसके खुलने से गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली जाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। ये औद्योगिक गलियारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।
गाजियाबाद को सीधे कानपुर से किया जाएगा कनेक्ट-
ये पश्चिमी यूपी को औद्योगिक शहर कानपुर से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रूट बनकर सामने आएगा। इसकी लंबाई लगभग 380 किमी तक की रह जाएगी। ये एक्सप्रेस-वे गाजियाबाद (Ghaziabad Expressway) को सीधे कानपुर से कनेक्ट कर देगा। इसकी वजह से अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद और कन्नौज जैसे जिलों को सीधेतौर पर लाभ होने वाला है।
इस नए एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब और लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण किया जाएगा। रोजगार निर्माण और उद्योगों के आने से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार (Expressway News) मिलने वाले हैं। प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय 40-50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इन एक्सप्रेसवे के आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें और निवेश बढ़ रहा है।