UP News : अब एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, जान लें वाहन चालकों को कितने देने होंगे रुपये

UP News : उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। आरामदायक सफर के लिए टोल टैक्स भी अदा करना पड़ेगा। एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स (Toll Tax) की दरें सामने आ गई हैं। इसमें अलग-अलग वहान के लिए अलग-अलग टोल की दर निर्धारित की गई है। आईए जानते हैं- 

 

HR Breaking News (Toll tax rates in UP) उत्तर प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। कई नए प्रोजेक्ट भी एक्सप्रेसवे बनाने के लिए आए हैं। इसमें 9 नए लिंक एक्सप्रसेवे और एक्सप्रेसवे शामिल हैं। लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressways in UP) के माध्यम से दो एक्सप्रेसवेज को आपस में जोड़ने का काम किया जाएगा। 

 

 

1 अगस्त से जेब होगी ढीली


यूपी में हाल ही में गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Gorakhpur link Expressway) बनाया गया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर 1 एगस्त से टोल टैक्स वसूलना शुरू हो जाएगा। इसकी टोल दरों को तय किया गया है। यूपीडा की ओर से इसको लेकर आदेश दिए गए हैं।

वाहनों के हिसाब से लगेगा टैक्स


वाहनों के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। इस एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Expressway toll rates) पर दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए भी टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए 140 रुपए प्रति फेरा टोल टैक्स वसूला जाएगा।

जबकि कार जीप, वन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 285 रुपए प्रति फेरा दर्ज किए गए हैं। यूपीडा के अनुसार व्यावसायिक हल्के माल वाहन और मिनी बस के लिए 440 रुपए टैक्स निर्धारित किया गया है।

बस या फिर ट्रक के लिए 840 रुपए, भारी निर्माण कार्य मशीन के लिए 1335 टोल टैक्स निर्धारण किया गया है। अवरसाइज्ड व्हीकल, जिसमें सात या उससे ज्यादा पहिएं हैं, उसके लिए 1775 रुपए टोल टैक्स रखा गया है।

यह टोल दरें प्रथम टोल से अंतिम टोल के बीच निर्धारित की गई हैं। उससे पहले कोई टोल टैक्स को क्रॉस करता है तो उसके लिए कम चार्ज लगेगा। एक्सप्रेसवे में 92 किलोमीटर की दूरी पर जो टोल प्लाजा बनाए गए हैं, नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर एक से अधिक दूरी पर टोल बूथ पर टोल टैक्स दिया जाता है। कम दूरी पर टोल बूथ बनाए गए हैं। इंटरचेंज से एक्सप्रेवे पर एंट्री में पर्ची दी जाती है, उतरते हुए गाड़ी से टैक्स लिया जाता है। 


कितने रुपए में बना गोरखपुर एक्सप्रेसवे 


गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Expressway) की बात करें तो यह लिंक एक्सप्रेसवे 4 जिलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर, आजमगढ़ शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Expressway route) की शुरुआत पूर्वांचल के लिए बहुत लाभदायक होगी।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जैतपुर के पास से शुरू होता हो आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिल जाता है। इस एक्सप्रेसवे को 4 लेन बनाया गया है जो कि भविष्य में 6 लाइन तक विस्तारित किया जा सकता है।

एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण सहित कुल 7283.28 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो चरणों में किया गया है। पहले चरण में 48.317 किलोमीटर दूसरे चरण में 43.035 किलोमीटर रोड बनाई गई है।