UP वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, बनेगा 270 KM लंबा एक्सप्रेसवे, फर्राटेदार होगा सफर
UP News :यूपी में हर दिन नए -नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब हाल ही में यूपी वालों को एक ओर नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) की सौगात मिलने जा रही है। यूपी में अब जल्द ही 270 KM लंबा एक्सप्रेसवे बनाने को तैयारी की जा रही है। इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से सफर फर्राटेदार और आसान होगा। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी में ये एक्सप्रेसवे कहां बनने वाला है।
HR Breaking News : (UP News) यूपी में इस समय में कई एक्सप्रेस चालू हैं जबकि कई नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अब जल्द ही यूपी में एक नए ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर (Greenfield Highway Corridor) बनाने को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके बाद लोगों का सफर काफी आसान हो सकेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि ये एक्सप्रेसवे कौन सा है और कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।
कौन सा है यूपी का ये नया कॉरिडोर
हम बात कर रहे हैं मुरादाबाद से सौरिख (Moradabad-Kananuj Highway Corridor) तक ग्रीनफील्ड हाईवे कारिडोर की, जिसे बनाना अभी प्रस्तावित है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 270 किलोमीटर होगी। बता दें कि यह यूपी का ऐसा पहला नेशनल हाईवे होगा, जो उत्तर से दक्षिण दिशा में होकर जाएगा।
वीते वर्ष ही यूपी सरकार की ओर से इस कॉरिडोर (UP new corridor) का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था। जिसके बाद से सर्वे के काम की शुरुआत भी हो चुकी है। जैसे ही यह रिपोर्ट तैयार होती है तो उसके बाद इसको मंत्रालय भेजा जाएगा। ये सब होने के बाद ही हाईवे कारिडोर के लिए बजट जारी किया जाएगा।
जानिए क्या होंगे इस एक्सप्रेसवे के रूट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) द्वारा ये हाईवे कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत मुरादाबाद से होगी और चंदौसी होते हुए बदायूं और फर्रुखाबाद के रास्ते कन्नौज जिले के सौरिख कस्बे तक जागी। बता दें कि यह एक्सप्रेसवे फोरलेन (UP four laneexpressway ) का होगा।
जैसे ही इस हाईवे का निर्माण होता है तो उसके बाद प्रदेश के मुरादबाद, बदायूं, फर्रुखाबाद जिलों का आने जाने का रास्ता आसान और सुविधाजनक होगा इसके साथ ही रास्ते में लगने वाला समय की भी बचत होगी।
गंगा एक्सप्रेसवे से होगा सीधा कनेक्ट
जानकारी के अनुसार इस 270 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए फर्रुखाबाद, छिबरामऊ में जंक्शन बनाए जाएंगे। जैसे ही ये बाईवे बनकर तैयार हो जाता है तो इससे हरिद्वार-ऋषिकेश जाने की राह काफी आसान हो सकेगी।