UP News : यूपी में 264 एकड़ में बसेगा नया शहर, 334.17 करोड़ से होगा भूमि अधिग्रहण
UP News : उत्तर प्रदेश में अब एक और नया शहर बसाने का प्लान बन गया। इस शहर में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के लिए भूमि का अधिग्रहण (Acquisition of land) किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट में आवासीय प्लॉट के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
HR Breaking News (UP me New City) उत्तर प्रदेश में अब एक और नया शहर बसाया जाएगा। इसमें विकास कार्यों के लिए 555 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आवासीय योजना (Residential Scheme) के लिए 185 निजी गाटे 40 शासकीय गाटे, पहाड़ी के 19 निजी गाटे व 3 शासकीय गाटे चिन्हित किए गए हैं।
जल्द शुरू की जाएगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। 2025 के अंत तक परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। आवासीय योजना में 2500 से 3000 तक प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
इसमें मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ मिनी स्टेडियम, अस्पताल, विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CCTV) के साथ-साथ पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी।
888.22 करोड़ रुपए का आएगा खर्चा
पहाड़ी और भमरौआ गांव में 264 एकड़ जमीन विकसित की जाएगी। जिस पर 888.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। भूमि खरीदने के लिए सरकार की तरफ से 100 करोड रुपए की पहली किस्त जल्द ही जारी की जाएगी।
इससे लोगों को उनकी जमीन (Acquisition of land) का उचित मुआवजा मिल सकेगा। लोगों को भूमि अधिग्रहण से फायदा भी होगा।
भूमि अधिग्रहण के लिए इतनी राशि होगी खर्च
योजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। जिस पर 334.17 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। भूमि खरीदने की पहली किस्त 100 करोड़ रुपए की जल्द रामपुर विकास प्राधिकरण के लिए आवंटित कर दी जाएगी।
नए शहर का नाम नया रामपुर (New Rampur) होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के विकास कार्य के लिए 555 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें अलग-अलग जगह से जमीन का विकास किया जाएगा।