Uttar Pradesh News : यूपी बना एक्सप्रेसवे प्रदेश, अब बनेगा देश का 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

Expressway in UP : उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश में नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। यूपी अब देश का पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बन जाएगा।
 

HR Breaking News : (Uttar Pradesh Expressways) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपने राज्य को चमकाने के लिए काफी जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। योगी सरकार का मानना है कि प्रदेशवासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक्सप्रेसवे, रेल लाइन, तथा एयर कनेक्शन मजबूत होने बेहद जरूरी है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश जल्द ही देश का 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने वाला पहला राज्य बन जाएगा। 


पिछले 9 साल पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों, रेल कनेक्टिविटी तथा एयरपोर्ट से जुड़ी कई कमी आई लेकिन अब काफी ज्यादा बदलाव हुआ है और नए एयरपोर्ट तथा अच्छी रोड कनेक्टिविटी अपने पूरे प्रदेश की तस्वीर को बदल दिया है। उत्तर प्रदेश में बन रहे नए-नए एक्सप्रेसवे तथा एयरपोर्ट की वजह से प्रदेश वीडियो को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।


उत्तर प्रदेश अब धीरे-धीरे देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक एवं इंडस्ट्रियल हब बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का विकास (development of uttar pradesh) काफी स्पीड से होगा। आइए जानते है योगी सरकार के फ्यूचर प्लान के बारे में विस्तार से।


प्रदेश को चमकाने के लिए योगी सरकार के फ्यूचर प्लान 


योगी सरकार (yogi government) की तरफ से लक्ष्य रखा गया है कि आने वाले सालों में यूपी को देश का बड़ा लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) शुरू होने के बाद यहां 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे, जिसका बाद उत्तर प्रदेश कादुनिया से जुड़ाव बढ़ेगा और निवेश के भी कई सारे ऑप्शन खुल जाएंगे।


अच्छी सड़क, रेलवे और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से सामान ले जाने का खर्च कम होगा और व्यापार तेजी से बढ़ेगा।
अच्छी नीतियों, निवेश के लिए बेहतर माहौल और नए इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के मौके बनेंगे और आर्थिक विकास तेज होगा।

 

9 साल पहले के हालात


9 साल पहले उत्तर प्रदेश (UP News) में सड़क तथा रेल कनेक्टिविटी बेहद कम थी, उसे समय उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे थे और इंडस्ट्री के लिए जमीन व कॉरिडोर का कार्य धीरे-धीरे चल रहा था। एक जगह से दूसरी जगह सामान पहुंचाने में ज्यादा खर्चा और समय लगता था।
 

9 सालों में चमका यूपी 


पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government of Uttar Pradesh) ने अपने राज्य को चमका दिया है। पिछले 9 सालों में यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त तेजी की है। अब उत्तर प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे हो गए हैं, इनमें से 7 चालू है, पांच बन रहे हैं और 10 को लेकर योजना तैयार की गई है।