होली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

 

DA Hike - केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले राहत की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल जनवरी-जून 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर डीए में कितनी बढ़ोतरी संभव हैं-
 

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike News 2026) कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) के लिए जनवरी-जून 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि, पिछले पांच सालों के पैटर्न को देखने से पता चलता है कि होली से पहले घोषणा आम बात नहीं है - खासकर जब त्योहार मार्च की शुरुआत में पड़ता है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) और पेंशनर्स को 58% महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। आगामी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के समाप्त होने के बाद पहली DA वृद्धि होगी, जिसका कार्यकाल औपचारिक रूप से 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुआ था। अगले संशोधन में 2% DA बढ़ने की संभावना है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा रही है।

होली और दिवाली पर होती है DA बढ़ोतरी की घोषणा-

पिछले पांच वर्षों के रुझान देखें तो अधिकतर मामलों में डीए बढ़ोतरी की घोषणा दिवाली (diwali) से पहले की गई है, जबकि होली (holi) से पहले ऐसा पैटर्न नहीं रहा। केवल 2024 इसका अपवाद था, जब मार्च का डीए 7 मार्च को घोषित हुआ, जो 25 मार्च की होली से काफी पहले था। वहीं 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन डीए बढ़ोतरी (DA Hike) करीब दो सप्ताह बाद 28 मार्च को घोषित की गई। इससे संकेत मिलता है कि 2026 में होली से पहले डीए बढ़ोतरी की उम्मीदें हालिया ट्रेंड से मेल नहीं खा सकतीं।

7वें वेतन आयोग के बाद पहली DA बढ़ोतरी-

जनवरी-जून 2026 का डीए रिविजन (DA Revision) इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद पहली बढ़ोतरी होगी। 8वां वेतन आयोग अपना काम शुरू कर चुका है और उम्मीद है कि वह मार्च-अप्रैल 2026 के आसपास अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।

हालांकि, रिपोर्ट जमा होने के बाद भी इसे लागू करने में समय लग सकता है। पिछले अनुभवों को देखते हुए, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के तहत वास्तविक वेतन संशोधन (Actual pay revision under the Eighth Pay Commission) के लिए 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है।