Wheat MSP Hike : गेहूं की एमएसपी बढ़ने के बाद खरीद भी शुरू, सबसे पहले जिले में हुई शुरू, 2 दिन में खाते में आएगा पैसा
Wheat MSP Hike : खेतों में गेहूं पक रही है। इसी बीच गेहूं खरीद भी शुरू हो गई है। सरकार की तरफ से नए एमएसपी को भी लागू कर दिया गया है। किसानों को इस साल पहले की तुलना में गेहूं का ज्यादा रेट मिलेगा। वहीं, फिलहाल ज्यादा गर्मी किसानों के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है।
HR Breaking News (Wheat Rate Update) गेहूं के किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने गेहूं खरीद के लिए नई एमएसपी की दरों को लागू कर दिया है। वहीं इसी बीच गेहूं की खरीद प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ किसानों को गेहूं खराब होने की चिंता भी सता रही है। लगातार तेज धूप के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है।
2026-27 के लिए गेहूं खरीद शुरू
गेहूं की खरीद (Wheat Procurement) शुरू हो चुकी है। सरकार की ओर से रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद शुरू की गई है। अलग-अलग जिलों में खरीद को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। किसानों को उनकी फसलों के बेहतर रुपये दिए हा रहे हैं। सरकार की तरफ से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) (एमएसपी) में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बार किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल (Gehu ka MSP bhav) की दर पर गेहूं मिलेगा।
पंजीकरण कराना है अनिवार्य
किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए पंजीकरण कराना होगा। यह पारदर्शिता के नाते फैसला किया गया है। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण (Farmer Registration) आधार से लिंक मोबाइल नंबर से ही होगा। ओटीपी के आधार पर पंजीकरण होगा। अगर आपका नंबर आधार से लिंक नहीं है तो इस काम को तुरंत पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
2 दिन के अंदर खाते में आएंगे पैसे
सरकार की तरफ से व्यवस्था की गई है कि आपकी फसल का पैसा दो दिन यानी 48 घंटे के अंदर आपके खाते में आ जाएगा। किसानों को नॉमिनी की सुविधा भी दी गई है। किसान की अनुपस्थिति में माता-पिता, पति-पत्नी, बेटा-बेटी या सगे भाई-बहन आधार विवरण के साथ फसल बेच सकते हैं। प्रशासन का दावा है कि गेहूं खरीद के 48 घंटों के भीतर धनराशि सीधे किसानों के आधार लिंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से ट्रांसफर होगी।
कब से आएगा गेहूं
किसानों को लाभ देते हुए सरकार की तरफ से कई समाधान किए गए हैं। वहीं, अभी गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते गेहूं की आमद शुरू नहीं हुई है। खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार नहीं है। कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों का मानना है कि 15 मार्च के बाद कटाई शुरू हो जाएगी और 20 मार्च तक बंपर आवक शुरू हो जाएगी।
शामली में खरीद शुरू
सरकार की तरफ से आदेश आने पर उत्तर प्रदेश के शामलि जिले में खरीद शुरू की गई है। जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 26 केंद्र हैं। इन केंद्रों पर खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित अन्य क्रय एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। अब किसानों की गेहूं खरीद के लिए रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन की ओर से गेहूं की छनाई, तौल और भंडारण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि किसान अभी गेहूं लेकर नहीं आए हैं। अभी कटाई ही शुरू नहीं हुई है।
वहीं, शामली जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया है कि गेहूं खरीद 1 मार्च से शुरू हो गई है, परंतु, केंद्रों पर आवक नहीं हुई है। ई-उपार्जन पोर्टल पर 750 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। 15 मार्च के बाद गेहूं पहुचंना शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के चंगुल से बचकर सरकारी केंद्रों पर ही गेहूं बेचें ताकि उन्हें लाभकारी मूल्य का सीधा लाभ मिले।