क्या इस सप्ताह हो जाएगा DA बढ़ौतरी का ऐलान, इतना बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता
HR Breaking News (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों में जनवरी डीए को लेकर इंतजार बढ़ रहा है। हर बार जनवरी से प्रभावी डीए (DA Hike Updates) बढ़ौतरी की घोषणा मार्च में होली के आस-पास ही होती है। अब यही बताया जा रहा है कि सरकार फरवरी के इस आखिरी सप्ताह में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है। खबर में जानिए जनवरी में डीए में कितनी बढ़ौतरी हो सकती है और सरकार कब तक इसका ऐलान कर सकती है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
बताया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों के डीए (DA of employees) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। अगर 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वीकृत हो जाती है, तो महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief) मूल वेतन के 58 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें कि डीए में यह बढ़ौतरी 8वें वेतन आयोग के चरण की संयमित शुरुआत का हिंट है।
क्या कहते हैं दिसंबर 2025 का इंडेक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मार्च 2026 की शुरुआत में होली से पहले पहले या दूसरे सप्ताह में डीए बढ़ौतरी को मंजूरी दी जा सकती है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद पहली डीए बढ़ैतरी होगी। डीए का आखिरी केलकुलेशन श्रम ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर निर्भर करती है। यह सूचकांक नवंबर के आंकड़े के समान 148.2 अंक पर स्थिर रहा है।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
दिसंबर के आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई से दिसंबर 2025 के टाइमपीरियड के लिए 12 महीने का औसत CPI-IW 419.17 अंक रहा है। मौजूदा 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले को लागू किया जाता है तो महंगाई भत्ता (DA) 60.34 प्रतिशत बनता है। नियमो के अनुसार सरकार दशमलव हटाकर 1 जनवरी, 2026 से 60 प्रतिशत पर DA/DR अधिसूचित कर सकती है।
बीते वर्षों में कब-कब हुई डीए में कम बढ़ौतरी
दरअसल, आपको बता दें कि डीए (Dearness Allowance) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी असामान्य है और पिछले दशक में सिर्फ कुछ ही बार देखी गई है। इससे पहले डीए में इतनी कम बढ़ौतरी जुलाई 2018 और जनवरी 2025 में रिकॉर्ड की गई थी। यानी की आगामी जनवरी 2026 का संशोधन डीए (DA revision of January 2026) बीते सात सालों में सबसे कम महंगाई भत्ता बढ़ौतरी में से एक होने वाला है।
जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2026 (January 2026 DA Hike) में होने वाली सैलरी बढ़ौतरी सामान्य से ज्यादा जरूरी है क्योंकि यह दो वेतन आयोगों के बीच संक्रमण काल के दौरान हुई है। जैसे कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वहीं, आठवें वेतन आयोग का गठन हो चुका है, लेकिन आठवें वेतन आयोग का काम अभी प्रारंभिक चरण में है।