Ajab gajab : 25 साल पहले 16000 करोड़ में बना दुनिया का सबसे महंगा होटल, आज तक नहीं आया एक भी guest 

Hotel news : आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे महंगा होटल माना जाता है और पिछले 25 सालों से इस होटल में एक भी गेस्ट नहीं आया | आइये जानते हैं इस होटल के बारे में 

 

HR Breaking News, New Delhi :  आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे 16 हजार करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया लेकिन 25 साल के बाद भी आज तक उसमें एक भी गेस्ट नहीं आया। अब इस होटल को सरकार प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है। इस होटल का नाम रयुगयोंग है।

कहां है ये होटल?

Night life enjoy करने के लिए बेस्ट है नवाबों के शहर की ये 5 जगहें, लखनऊ जाए तो यहां करें एन्जॉय

 रयुगयोंग होटल नॉर्थ कोरिया के राजधानी प्योंगयांग में स्थित है। इस होटल को वहां के तानाशाह किम जोंग-उन के घर से लगभग 12 मील (19.3 किलोमीटर) की दूरी पर बनाया गया है। इस होटल की ऊंचाई 1082 फीट है जिसमें 3000 कमरे बनाने की प्लानिंग थी। इस होटल से देश की आर्थिक और राजनीतिक ताकत को एक अलग पहचान मिलती। लेकिन 25 साल हो गए आज तक ये होटल खाली पड़ा हुआ है। अब इस होटल को ‘होटल ऑफ डूम’ के नाम से जाना जाता है।

1987 में बनना शुरु हुआ था ये होटल

रयुगयोंग होटल साल 1987 में बनना शुरू था। उस वक्त इस होटल को 2 साल बाद ही खोलने का इरादा था। अगर ये होटल समय पर बनकर पूरा हो जाता तो यह दुनिया का सबसे ऊंचा होटल होता। फिलहाल इस होटल के नाम धरती पर खाली सबसे ऊंची इमारत होने का रिकॉर्ड है। इस होटल को बनाने में £1.6 बिलियन 16 हजार करोड़ रुपए की लागत आई थी। 1992 में इस होटल का निर्माण कार्य रुक गया।

Night life enjoy करने के लिए बेस्ट है नवाबों के शहर की ये 5 जगहें, लखनऊ जाए तो यहां करें एन्जॉय

अब इस होटल पर किया जाता है प्रचार

जब होटल में कुछ नहीं हुआ और इसे बेकार खाली पड़ा देख इस होटल में बाहरी ग्लास पैनल लगाए गए। इसके बाद साल 2013 तक इसे बनाकर पूरा करने का वादा किया गया। लेकिन ये आज भी पूरा नहीं हो पाया है। यह होटल अंदर से पूरी तरह से खाली है। इसके साथ ही इस बिल्डिंग में कई तरह की खामियां हैं। जैसे कि इस बिल्डिंग का फर्श ढलान वाला है। जंग लगने की वजह से इस होटल का ढांचा कमजोर हो गया है। 2018 में इस बिल्डिंग पर एलईडी पैनल लगाए गए। जिसे अब सरकार प्रचार के लिए इस्तेमाल करती है।