UP News : YEIDA 12154 हेक्टेयर भूमि पर विकसित करेगा नया शहर, इन 37 गांवों की जमीन का हुआ चयन

UP New City : उत्तर प्रदेश में आबादी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेशवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए नए नए शहर बसा रही है। अब योगी सरकार ने यूपी वालों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने यूपी में 12154 हेक्टेयर भूमि पर नई टाउनशिप बसाने का मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। इस नए शहर के डेवलेप होने से कई गांव और शहरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

 

HR Breaking News (UP New City) योगी सरकार अब यूपी में एक नया हाईटेक शहर (UP new hi-tech city) बसाने वाली है। यह शहर कई हाईटेक सुविधाओं से लेस होगा। सरकार ने टाउनशिप को बसाने का जिम्मा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को दिया है। यीडा के अधिकारियों ने शहर को बसाने के लिए भूमि का सर्वे करना शुरू कर दिया है। इस शहर को 37 गांवों की 12154 हेक्टेयर भूमि पर डेवलेप किया जाएगा। ताज ट्रेपेजियम जोन में बनने वाले इस सेंटर में पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाएगा। इस शहर के बनने से 14.6 लाख लोगों को सुविधाएं दी जाने वाली है। वहीं 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (yida) द्वारा 37 गांवों की जमीन को अधिग्रहित कर लिया है। इसमें कुल 12,154 हेक्टेयर भूमि में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाने वाला है। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे पर विकसित किए जाने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center News) में हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाने वाला है। इसमें 14.6 लाख लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाने वाला है। उद्योग, व्यवसाय व पर्यटन से यहां 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन रहने वाला है। 

पर्यटन गतिविधियों के लिए भी आरक्षित रहेगी भूमि-


यीडा (Yida) द्वारा पहले चरण में गौतम बुद्ध नगर व बुलंदशहर और दूसरे चरण में अलीगढ़, मथुरा के बाद आगरा में न्यू आगरा अर्बन सेंटर (UP New Agra Urban Centre) के विकास का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 12,154 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा। न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 3,311 हेक्टेयर भूमि आवासीय और 2,082 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक रहने वाली है। इसके अलावा व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों के लिए भी भूमि आरक्षित रहने वाली है।

योजना में हरित भू-उपयोग 2,332 हेक्टेयर भूमि का निर्धारित किया जाने वाला है। जोकि कुल क्षेत्र का 18.18 प्रतिशत है। यहां पर कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और आइटी आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाने वाला है। न्यू आगरा अर्बन सेंटर में यमुना के किनारे पर मनोरंजन, पर्यटन व सेवा क्षेत्र (UP Hi-tech City) को विकसित किया जाएगा। यहां होटल, रिजोर्ट, कांफ्रेंस हाल, थीम पार्क, कन्वेंशन सेंटर आदि विकसित किए जाएंगे।


इन गांव को शामिल करके बनाया जाएगा नया शहर-


इस शहर को बसाने (UP New City) के लिए उजरई, मदनपुर, नादऊ, बहरामपुर, हसनपुर, पोइया, खेड़िया खंदौली, सराय डे रूप्पा, हाजीपुर खेड़ा, धौरऊ, नगला पर्बतपुर, सौरई, अगवारखास, धरेरा, गढ़ी बच्ची, तुलसी, बिहारीपुर, नयाबांस, नवलपुर, नगला निशंक, नगला मनी, अरेला, ऊंचा, पैंतखेड़ा, खंदौली, गढ़ी पृथ्वी, खैरानी, मुंडी जहांगीरपुर, रामनगर खास, मलूपुर, नेकपुर, सेमरा, गजौली, कुबेरपुर, बुढ़िया का ताल, गुढ़ा, चौगान गांव को शामिल किया जाने वाला है।


58 गांव है अधिसूचित-


यीडा के क्षेत्र में 58 गांव को अधिसूचित किया गया है। इनमें 37 गांवों की भूमि पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Centre) विकसित किया  जाने वाला है। कुछ गांवों को लेकर एडीए व यीडा के मध्य कागजी प्रक्रिया भी चल रही है। एडीए ने इस क्षेत्र को मास्टर प्लान के जोन सात में रखा है। इस क्षेत्र का जोनल प्लान भी अभी तैयार नहीं कराया जा रहा है।

न्यू आगरा अर्बन सेंटर-


विवरण                विवरणांक
क्षेत्रफल                12,154.66 हेक्टेयर
जनसंख्या (2011 की जनगणना)    1,38,060
गांव                37
मुख्य भौतिक आकर्षण        यमुना, कारवां, दो प्रतिशत वन क्षेत्र
मुख्य रोड            यमुना एक्सप्रेसवे, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 509, 21, 2, एत्मादपुर रोड
मुख्य भू-उपयोग            कृषि भूमि 49 प्रतिशत, परती भूमि 17 प्रतिशत, वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 15 प्रतिशत
विकसित क्षेत्र            6 प्रतिशत


न्यू आगरा में भू-उपयोग-


भू-उपयोग: भूमि, प्रतिशत में क्षेत्र
आवासीय: 3,311.10 हेक्टेयर, 27.20 प्रतिशत
व्यावसायिक: 417.64 हेक्टेयर, 3.44 प्रतिशत
औद्योगिक: 2,082.50 हेक्टेयर, 17.13 प्रतिशत
लाजिस्टिक: 144.99 हेक्टेयर, 1.19 प्रतिशत
पब्लिक व सेमी-पब्लिक: 8,94.91, 7.36 प्रतिशत
पर्यटन: 623.91 हेक्टेयर, 5.13 प्रतिशत
हरित: 2,332.94 हेक्टेयर, 18.18 प्रतिशत
वाटर बाडी: 71.87 हेक्टेयर, 0.59 प्रतिशत
कुल: 12,154.66 हेक्टेयर, 100 प्रतिशत
मिश्रित उपयोग: 568.01 हेक्टेयर, 4.67 प्रतिशत
ट्रांसपोर्टेशन: 1,711.79 हेक्टेयर, 14.08 प्रतिशत