Aadhar Card Update कराने के लिए नहीं खाने होंगे धक्के, एक क्लिक में मिलेगा एड्रेस

Aadhar Card Update- आधार कार्ड अपडेट कराने या नया बनवाने के लिए अब लोगों को बेवजह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल अब एक क्लिक में सही सेंटर की जानकारी आसानी मिलेगी। जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचेंगे। इससे न सिर्फ काम जल्दी होगा, बल्कि गलत जगह जाने और ठगी जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Aadhar Card Update) आधार कार्ड में किसी तरह का अपडेट कराने या नया आधार बनवाने के लिए लोगों को अक्सर नजदीकी सेंटर तलाशना पड़ता है। इस प्रक्रिया में काफी समय बर्बाद हो जाता है और कई बार लोग ऐसे पुराने आधार केंद्रों पर पहुंच जाते हैं, जो अब बंद हो चुके होते हैं। इस परेशानी से लोगों को राहत देने के लिए अब UIDAI ने Google के साथ साझेदारी की है।

 

 

यह खबर पाठकों के लिए बेहद जरूरी और काम की है। इसके बाद अगर आपको आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम कराना हो, तो आप आसानी से नजदीकी सेंटर तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए बस Google Maps पर सर्च करना होगा, जहां आपको आपके आसपास मौजूद आधार केंद्रों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

आईटी मंत्रालय (IT Ministry) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगले कुछ महीनों में गूगल मैप में यह नया फीचर जुड़ जाएगा। इसके बाद आधार सेंटर सर्च करने पर यह भी पता चल सकेगा कि किस केंद्र पर वयस्कों का नामांकन होता है, कहां बच्चों का आधार कार्ड बनता है और कहां केवल पता या मोबाइल नंबर अपडेट (mobile number update) की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा लोगों को यह जानकारी भी मिलेगी कि संबंधित आधार केंद्र दिव्यांग-फ्रेंडली है या नहीं (Is the Aadhaar centre disabled-friendly?), वहां पार्किंग की सुविधा है या नहीं, सेंटर के खुलने-बंद होने का समय क्या है और किन दिनों में छुट्टी रहती है। ये सभी जानकारियां सेंटर सर्च करते समय ही उपलब्ध हो जाएंगी।

UIDAI का कहना है कि देशभर में करीब 60 हजार आधार सेवा केंद्र मौजूद हैं, लेकिन इन तक पहुंचने में लोगों को अक्सर परेशानी होती है। गलत या अधूरी जानकारी के कारण कई बार लोग भटक जाते हैं। अगर सभी केंद्रों की सही लोकेशन और वहां मिलने वाली सेवाओं की जानकारी एक जगह मिल जाए, तो लोगों को काफी सुविधा होगी। इसी वजह से Google Maps पर केवल आधिकारिक आधार सेंटर ही दिखाए जाएंगे, ताकि आधार के नाम पर होने वाली अवैध वसूली या ठगी से लोगों को बचाया जा सके।

ऐसे में लोगों को ज्यादा सुविधाजनक और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए यह फैसला लिया गया है। UIDAI के सीईओ ने कहा, “हमारा फोकस हमेशा इस बात पर रहा है कि आधार नंबर होल्डर्स के लिए प्रक्रियाओं को कैसे आसान बनाया जाए। इस कोलैबरेशन से अब लोगों को नजदीकी आधार केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।” वहीं Google India के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप कंट्री हेड रोली अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा और आम जनता व जरूरी सरकारी संस्थानों के बीच का गैप कम होगा।

आधार कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें-


- अब आप आसानी से नजदीकी आधार सेवा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ Google Maps पर सर्च करना होगा कि आपके आसपास कौन सा आधार सेंटर मौजूद है। इससे आप सीधे सही लोकेशन पर पहुंचेंगे, भटकने से बचेंगे और आपका कीमती समय भी बचेगा।

- इसके अलावा UIDAI के वैध आधार सेवा केंद्र (valid aadhaar service center) पर जाने से आप ठगी जैसी समस्याओं से भी बच सकेंगे। यही नहीं, Google Maps पर ही आपको यह जानकारी भी मिल जाएगी कि किस सेंटर में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे पार्किंग (parking) की सुविधा है या नहीं।