{"vars":{"id": "93802:4123"}}

महंगा हो सकता है आपका लोन, RBI बढ़ा सकता है ब्याज दरें, इतनी बढ़ेगी EMI

RBI interest rates :आगामी 4 दिसंबर को आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने वाली है, जिसमे जल्द ही ब्याज दरें ओर बढ़ने के आसार है। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में आपका लोन (RBI interest rates) ओर महंगा हो सकता है और ब्याज दरों में बढ़ौतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो चलिए खबर में जानते हैं कि होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई कितनी बढ़ेगी।
 

HR Breaking News (RBI interest rates) बढ़ती महंगाई के चलते एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ौतरी होने की संभावना है। अब आम लोगों के लिए खुदरा महंगाई (retail inflation) बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इस पर काबू पाने के लिए RBI पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद आपका लोन ओर महंगा हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

जारी रहेगा ब्याज दरों में बढ़ौतरी का सिलसिला 


देश के दर्जन भर वित्तीय संस्थानों और रिसर्च एजेंसियों ने ब्याज दरों में बढ़ौतरी (Research agencies increased interest rates) को लेकर अनुमान जताया है। जानकारो के अनुसार RBI एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर सकता है। कुछ एजेंसियों ने तो 0.50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ज्यादातर वित्तीय संस्थान इस बात पर एकमत है कि ब्याज दरों में बढ़ौतरी का सिलसिला अभी जारी रहेगा। अनुमान है कि 31 मार्च 2027 तक रेपो रेट में कुल बढ़ौतरी 0.75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

 

इससे पहले कब हुई थी बढ़ौतरी


इससे पहले अक्टूबर में हुई पिछले रिव्यू बैठक में आरबीआई (Reserve Bank Of India) ने साढे 3 साल के लंबे अंतराल के बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। अक्टूबर से पहले फरवरी 2023 में आखिरी बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई थी। खुदरा महंगाई दर RBI की तय 6 प्रतिशत की अधिकतम सहनशीलता सीमा को पार कर गया है। साथ ही थोक महंगाई में भारी उछाल दर्ज किया गया है। थोक बाजार की महंगाई का प्रभाव आगामी दिनों में खुदरा कीमतों पर पड़ता है।

आम लोगों के लिए बढ़ सकती है खुदरा महंगाई


ऐसे में आगामी महीने आम लोगों के लिए खुदरा महंगाई बढ़ने की संभावना है। महंगाई पर काबू पाने के लिए RBI पर ब्याज दर (interest rate on rbi)  बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। अगर दिसंबर में रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों के कर्ज महंगे हो सकते हैं, जिसका प्रभाव आम गरीबों की जेब पर पड़ेगा और ऑटो लोन व होम लोन की ईएमआई का बोझ बढ़ने की संभावना है।

कौन से लोन की कितनी बढ़ेगी आईएमआई


अगर ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत बढ़ती है तो इससे होम लोन प्रति 100000 रुपये हर महीने लगभग 32 रुपये और सालाना 384 का ज्यादा बोझ बढ़ेगा। वहीं, ऑटो लोन पर प्रति एक लाख के लोन पर EMI (EMI on auto loan) तकरीबन 25 रुपये और बढ़ जाएगी और सालाना 300 रुपये तक बढ़ सकते हैं और पर्सनल लोन पर प्रति 1 लाख पर हर महीने तकरीबन 23 रुपए बढ़ेंगे और सालाना 276 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

आरबीआई ने कब किया था रेपो रेट में बदलाव


ईरान युद्ध के बाद अक्टूबर 2026 में RBI ने रेपो रेट (RBI repo rate) 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया है। अब और बढ़ाने की संभावना है। 7 फरवरी से लेकर 5 दिसंबर 25 के बीच चार बार रेपो रेट 1 प्रतिशत घटकर 6.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत किया गया था।

क्या बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में किया इजाफा


बता दें कि नहीं, नई एफडी की औसत ब्याज दर (interest rate of new FD) 5.65 प्रतिशत से कम होकर 5.61 प्रतिशत रह गई है। ऐसे में ग्राहकों पर महंगे कर्ज और कम ब्याज की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।


बार्कलेज संस्था में रेपो रेट (Repo rate in Barclays institution) 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। मॉर्गन स्टेनली में 0.75 प्रतिशत, एमके ग्लोबल में 0.75 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 0.50 प्रतिशत और जेपी मार्गन में 0.75 प्रतिाश्त तक रेपो रेट बढ़ सकता है।


इसके अलावा एसबीआई रिसर्च आगे नहीं बढ़ेगी। आईसीआरए में बढ़ोतरी हो सकती है। केयरएज रेटिग्स महंगाई पर डिपेंड करती है और क्रिसिल रेटिंग्स महंगाई पर निर्भर है।