29 September 2026 sone chandi ka rate : लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर का भाव
29 September 2026 sone chandi ka rate : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा समय है। दरअसल पिछले दो दिन से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 29 सितंबर 2026 को चांदी 2,000 से ज्यादा सस्ती हुई है। वही सोने में 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट -
HR Breaking News - सोने चांदी में निवेश करने वालों और गहने खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है, क्योंकि पिछले दो दिन से लगातार सोने और चांदी के दाम डाउन चल रहे हैं। 28 सितंबर को सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज सुबह बाजार खुलते ही फिर से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।
MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - (sone chandi ka live rate)
29 सितंबर सुबह 10:50 पर 24 कैरेट सोने का रेट (sone ka rate) 146374 प्रति 10 ग्राम है इसमें आज 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है जबकि 28 सितंबर को सोना 146804 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
चांदी की कीमतों (chandi ka bhav) की बात करें तो इसमें सोने से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है आज एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत ₹225400 प्रति किलोग्राम है इसमें आज ₹2000 की गिरावट आई है वहीं 28 सितंबर को चांदी 227442 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स पर भी सोना सस्ता - (latest gold silver rate)
सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण है। दरअसल मजबूत डॉलर इंडेक्स के चलते सोने चांदी पर दबाव देखने को मिला है। सोने और चांदी के रेट (Gold Silver Price) में 5% की गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोना 0.01% गिरकर 4168 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 1.10% टूट कर 61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई है।
तीन दिन में चांदी 9870 रुपये सस्ती -
तीन दिन सोने चांदी के भाव (sone chandi ka rate kya hai) स्थिर रहने के बाद अब लगातार 2 दिन से गिरते जा रहे हैं। इन दो दिन में 1 किलो चांदी (silver rate today) में लगभग 9870 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि चेन्नई में आज चांदी (Chennai me chandi ki kimat) सबसे ज्यादा महंगी बिक रही है चेन्नई में आज 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,900 प्रति किलोग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताज रेट -
| शहर | 24K/ग्राम | 22K/ग्राम | 18K/ग्राम |
| अहमदाबाद | 15,021 | 13,769 | 11,267 |
| वडोदरा | 15,021 | 13,769 | 11,267 |
| पुणे | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| केरल | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| हैदराबाद | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| बैंगलोर | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| कोलकाता | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| दिल्ली | 15,031 | 13,769 | 11,277 |
| मुंबई | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
| चेन्नई | 15,016 | 13,764 | 11,267 |
सोने और चांदी में इस वजह से आई गिरावट?
सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price today) में आई जबरदस्त गिरावट के बाद भाव लगभग 7 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 1,48,000 प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गई, जबकि चांदी 2,27,000 प्रति किलो के नीचे कारोबार करती नजर आई। हाल के दिनों में आई तेजी के बाद यह बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
इंटरनेशनल बाजार में सोने चांदी पर दबाव देखने को मिला है। वहीं कच्चे तेल के रेट (crude oil rates) में तेजी से अमेरिका समय दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ गई है। महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने पर अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड और डॉलर दोनों मजबूत हो रहे हैं। आमतौर पर मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड (bond yield) का दबाव सोने पर पड़ता है। इसके अलावा बाजार को आशंका है कि महंगाई अधिक रहने पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा या मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त रख सकता है। इसी वजह से निवेशकों की नजर सोने चांदी से हटकर डॉलर और अमेरिकी बांड जैसे विकल्प पर जा रही है जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।