Personal Loan लेने से पहले जान लें 4 जरूरी बातें, नहीं तो भारी पड़ जाएगी गलती
Personal Loan - अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ तुरंत पैसे मिलने के लालच में फैसला करना नुकसानदेह हो सकता है। ब्याज दर, EMI, लोन अवधि और अपनी चुकाने की क्षमता को समझना बेहद जरूरी है। छोटी सी चूक भविष्य में बड़ा आर्थिक बोझ बन सकती है, इसलिए लोन लेने से पहले ये 4 बातें जरूर जान लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Personal Loan) आज के समय में पर्सनल लोन अचानक या प्लान किए गए खर्चों को संभालने का एक आसान जरिया बन चुका है। शादी, घर की मरम्मत, मेडिकल खर्च, यात्रा या पुराने कर्ज चुकाने के लिए लोग इसका सहारा लेते हैं। लेकिन इसकी लोकप्रियता के बावजूद इससे जुड़े कई मिथक हैं, जो लोगों को भ्रमित कर देते हैं और कई बार गलत वित्तीय फैसलों की वजह बनते हैं।
पर्सनल लोन क्या है और क्यों लिया जाता है-
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन (unsecured loan) होता है, यानी इसके लिए किसी गारंटी या संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। लोग आमतौर पर शादी, मेडिकल खर्च, ट्रैवल, पढ़ाई या पुराने कर्ज चुकाने के लिए इसका सहारा लेते हैं। यह लोन जल्दी मंजूर हो जाता है और आसान EMI में चुकाया जा सकता है, इसलिए अचानक या जरूरी खर्चों के लिए इसे बेहतर विकल्प माना जाता है।
पर्सनल लोन से जुड़े मिथकों की सच्चाई क्या है और सही जानकारी के साथ कैसे लें सही फैसला?
मिथक 1: पर्सनल लोन पर ब्याज बहुत ज्यादा होता है-
पर्सनल लोन पर ब्याज बहुत होता है यह पूरी तरह सच नहीं है।
हालांकि पर्सनल लोन की ब्याज दरें सिक्योर्ड लोन से थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।
लेकिन ये आपके क्रेडिट स्कोर (credit score), बैंक और मार्केट की स्थिति पर डिपेंड करता है।
सही तुलना और रिसर्च करने पर आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
मिथक 2: क्या पर्सनल लोन लेना वाकई बहुत लंबा और मुश्किल प्रोसेस है-
पहले पर्सनल लोन लेना बहुत लंबा और मुश्किल प्रोसेस था, लेकिन अब नहीं है।
आजकल डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) के कारण पूरा प्रोसेस बेहद आसान हो गया है।
अब पेपरलेस आवेदन से फास्ट अप्रूवल हो जाता है।
वैसे कई मामलों में उसी दिन पैसा अकाउंट में यानी अब लोन लेना मिनटों का काम बन चुका है।
मिथक 3: क्या पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए ही लिया जाता है-
ये लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है यह सोच भी अब पुरानी हो चुकी है ये एक मिथ है।
आज लोग पर्सनल लोन का इस्तेमाल कई कामों के लिए करते हैं।
जैसे हाई इंटरेस्ट कर्ज चुकाने के लिए, क्रेडिट स्कोर (credit score) सुधारने के लिए,पढ़ाई या ट्रैवल के लिए,लाइफस्टाइल खर्च के लिए आदि के लिए।
यानी कि यह केवल इमरजेंसी नहीं, बल्कि प्लानिंग का भी हिस्सा बन चुका है।
मिथक 4: क्या पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है-
इस लोन से क्रेडिट स्कोर खराब होता है ये भी पूरी तरह से गलत है।
असल में अगर आप समय पर EMI चुकाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है।
इसलिए जिम्मेदारी से लोन संभालना आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल को मजबूत बनाता है।
जरूरी बात समझें एक नजर में-
पर्सनल लोन पर ब्याज दरें हमेशा ज्यादा नहीं होतीं, सही विकल्प चुनने पर आपको बेहतर रेट मिल सकते हैं।
अब डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस के चलते लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है।
पर्सनल लोन (personal loan) सिर्फ इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि ट्रैवल, एजुकेशन और खर्च मैनेज करने के लिए भी लिया जा सकता है।
कुछ बैंक अब बिना फोरक्लोजर चार्ज और बिना छिपे शुल्क के पारदर्शी लोन सुविधा दे रहे हैं।
स्मार्ट पर्सनल लोन: कब और कैसे यह बेहतर ऑप्शन बनता है-
आज के समय में बाजार में कुछ नए और स्मार्ट लोन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो पारंपरिक पर्सनल लोन से कहीं ज्यादा लचीले और सुविधाजनक हैं। इन ऑप्शन्स में आप जरूरत के मुताबिक ही पैसा निकाल सकते हैं, ब्याज भी सिर्फ इस्तेमाल की गई रकम पर लगता है और पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान होती है।
सवाल: स्मार्ट पर्सनल लोन के क्या हैं फायदे-
- जरूरत के अनुसार रकम निकालने की सुविधा
- पेपरलेस और पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस
- जल्दी अप्रूवल और फंड ट्रांसफर
- फोरक्लोजर पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं
- छिपे हुए चार्ज नहीं लेते
रिपेमेंट में भी मिलती है लचीलापन
- आप पूरी राशि एक साथ या जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं
- 9 से 60 महीने तक का लचीला समय मिलता है
- सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों अप्लाई कर सकते है
कैसे करें आवेदन? (सरल प्रक्रिया)
- पर्सनल लोन लोने के लिएऑनलाइन आवेदन करें
- मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- लोन राशि और अवधि चुनें
- बैंक अकाउंट लिंक करें
- वीडियो KYC पूरा करें
- इसके बाद आपको जल्दी ही पैसा मिल सकता है
उचति जानकारी से लें सही फैसला-
पर्सनल लोन से जुड़े मिथक अक्सर लोगों को गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं। इसलिए किसी भी लोन को लेने से पहले सही और पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है। हर पर्सनल लोन महंगा या जटिल नहीं होता। अगर जरूरत और चुकाने की क्षमता को ध्यान में रखकर लोन लिया जाए, तो यह आपकी फाइनेंशियल जरूरतों को आसान बना सकता है और सही समय पर बड़ा सहारा भी साबित होता है।
(नोट: यह खबर सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से सही राय लें)