सबसे कम निवेश की Post Office की तीन योजना आपको बना देगी लखपति
Post Office Scheme: यदि आप बचत और निवेश के बारे में सोच रहे हो तो आपके लिए Post Office की योजनाएं लेकर आएं हैं। यह योजनाएं आपको कम निवेश में बेहतर मुनाफा दे सकती हैं। जानने के लिए पढ़ें..
HR Breaking News (ब्यूरो): कोई बचत और निवेश के बारे में सोचता रहता है, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। आज हम ऐसी ही योजना के बारे में बताना चाहते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकते हैं। वैसे बचत करने के कई तरीके हैं। लेकिन इन तरीकों में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं अच्छा विकल्प हो सकती हैं। यह सुरक्षित और अच्छा रिटर्न देती हैं। इनमें 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज दर मिलती है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
यह योजना 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है। हालांकि, सेवानिवृत्त सिविल कर्मचारियों के लिए कुछ शर्तों के साथ उम्र की यह न्यूनतम सीमा 55 साल हो जाती है। वहीं इसी तरह कुछ सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारियों के लिए कुछ शर्तों के साथ यह 50 साल हो जाती है। इस योजना में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें 7.4 फीसदी की ब्याज दर से ब्याज मिलता है और ब्याज तिमाही आधार दिया जाता है।
Buisness की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) खास तौर पर बेटियों के लिए है। केंद्र सरकार की यह सुकन्या समृद्धि योजना आपकी बेटी के भविष्य को उज्जवल बना सकती है। इस योजना में आप न्यूनतम 250 रूपये जमा कर सकते हैं और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना तक जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर 7.6 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
इस योजना के तहत बेटी जब 10 साल की हो तब इसमें पैसा जमा करना शुरू कर दें और उसकी उम्र 21 साल पहुंचने पर मैच्योरिटी अमाउंट मिल जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का खाता आप किसी भी डाकघर या बैंक शाखा में जाकर खोल सकते हैं। इस योजना में आप न्यूनतम 250 रूपये जमा कर सकते हैं और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना तक जमा कर सकते हैं।