Aadhaar Card Update : आधार के साथ अटैच है पुराना नंबर, जानें नया नंबर जोड़ने का आसान तरीका

Aadhaar Card Update : आज के समय में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव होना बेहद जरूरी है। ओटीपी आधारित सेवाओं और सरकारी कामों के लिए सही नंबर होना आवश्यक है। अगर आपके आधार में पुराना नंबर दर्ज है, तो घबराने की जरूरत नहीं। अब UIDAI की सुविधा से नया मोबाइल नंबर जोड़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Aadhaar Card Update) आज के दौर में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं (banking services) से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, कई जरूरी कामों में आधार की आवश्यकता होती है। इसलिए इसमें दर्ज जानकारी का सही और अपडेट रहना बेहद जरूरी है। खास तौर पर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर एक्टिव (mobile no.active) होना चाहिए, क्योंकि अधिकतर सेवाओं में ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जाता है।

कई बार लोग नया सिम कार्ड ले लेते हैं या पुराना मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। अब इसके लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए आधार मोबाइल ऐप की मदद से आप यह काम घर बैठे खुद कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया।

ऐसे करें ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट-

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधार का नया मोबाइल ऐप खोलें।

आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद आपको ऐप के होमपेज पर 'Services' नाम का सेक्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद कई सुविधाएं दिखेंगी, जिनमें Update Mobile Number का विकल्प भी शामिल होगा।

अब, इस विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ऐप आपको वह मोबाइल नंबर दिखाएगा जो फिलहाल आपके आधार से जुड़ा हुआ है। यहां आपको अपना नया मोबाइल नंबर (mobile no.) दर्ज करना होगा जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।

नंबर दर्ज करने के बाद उस नए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। ओटीपी को ऐप में डालकर उसे वेरिफाई करें।

इसके बाद आपको एक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जैसे ही ओटीपी सही तरीके से वेरिफाई (verify) हो जाएगा, आपकी मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट UIDAI के पास भेज दी जाएगी।

कितना लगेगा शुल्क और कितना लगेगा समय-

आधार ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर (Mobile Number through Aadhaar App) या पता अपडेट कराने के लिए मामूली शुल्क देना होता है। आमतौर पर इसके लिए करीब 75 रुपये की फीस ली जाती है। वहीं अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में सामान्य तौर पर 10 से 15 दिन का समय लग सकता है, हालांकि कुछ मामलों में इसमें थोड़ा अधिक वक्त भी लग सकता है। अच्छी बात यह है कि यूजर ऐप के जरिए अपने अपडेट का स्टेटस आसानी से ट्रैक (track) कर सकते हैं।