दिवाली से पहले अमूल घी और बटर के रेट में इजाफा, देखें रेट लिस्ट
HR Breaking News (Amul Ghee Rate): दिवाली से ठीक पहले अमूल ने घी और मक्खन खरीदने वाले ग्राहकों को महंगाई का झटका दिया है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड ने दोनों उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। घी के 1 किलो कार्टन पर 50 रुपए और 500 ग्राम मक्खन (Amul Ghee latest Rate) के पैक पर 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक भुगतान करना होगा। त्योहार के सीजन में घी और मक्खन की खपत बढ़ने के बीच यह बदलाव घरेलू बजट पर अतिरिक्त असर डाल सकता है।
घी के अलग-अलग पैक पर भी बढ़े दाम
अमूल ने 1 किलो घी (amul butter rate) के कार्टन की कीमत 630 रुपए से बढ़ाकर 680 रुपए कर दी है। वहीं, शुद्ध घी के 500 ग्राम पाउच के लिए अब 345 रुपए देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 325 रुपए थी। यानी इस पैक पर 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मक्खन के छोटे और बड़े दोनों पैक महंगे हुए हैं। 100 ग्राम मक्खन की कीमत 63 रुपए से बढ़कर 66 रुपए हो गई है। वहीं, 500 ग्राम पैक अब 310 रुपए की बजाय 325 रुपए में मिलेगा।
मिलावटी घी पर कार्रवाई के बाद बढ़ी ब्रांडेड उत्पादों की मांग
गुजरात और राजस्थान में मिलावटी उत्पादों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभागों की कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग में तेजी आई है। बाजारों में अमूल के गाय के घी (Amul Cow Ghee rate) की मांग बढ़ने के साथ कुछ जगहों पर इसकी उपलब्धता में कमी भी सामने आई है। ऐसे समय में कीमतों में बढ़ोतरी से ग्राहकों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जीएसटी कटौती का फायदा भी हुआ कम
सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में बदलाव के बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी उत्पादों के दाम घटाए थे। उस समय 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 650 रुपए से घटाकर 610 रुपए की गई थी। 5 किलो घी के टिन का भाव 3275 रुपए से कम होकर 3075 रुपए हो गया था।
इतनी हुई कीमत
मक्खन के 100 ग्राम पैक की कीमत 62 रुपए से घटाकर 58 रुपए और 500 ग्राम पैक की कीमत 305 रुपए से घटाकर 285 रुपए की गई थी। अब हालिया बढ़ोतरी के बाद मक्खन के 500 ग्राम पैक की कीमत GST कटौती (GST deduction) के समय के मुकाबले 40 रुपए अधिक हो गई है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग घी के भाव
अमूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Amul's online platform) पर गाय के दूध का घी 740 रुपए प्रति लीटर, सागर घी 710 रुपए, शुद्ध घी 700 रुपए और भैंस के दूध का घी 720 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर उपलब्ध है।