Bank Cheque Rule : चेक भरते समय क्यों लिखते हैं ONLY, अधिकतर लोगों को नहीं पता इसकी वजह

Bank Cheque : भले ही आज डिजिटल ट्रांजेक्शन का दौर तेजी बढ़ रहा है। घर बैठे फोन पे, गूगल पे और UPI के जरिए कहीं भी पैसे भेज सकते हैं। लेकिन आज भी बड़ी पेमेंट के लेन-देन चेक के जरिए ही होते हैं। चेक जारी करते समय कई महत्वपूर्ण जानकारी देनी होती है। अक्सर आपने चेक भरते समय किसी न किसी को अमाउंट के आगे ONLY लिखते देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि इसे क्यों लिखा जाता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 
Bank Cheque Rule : चेक भरते समय क्यों लिखते हैं ONLY, अधिकतर लोगों को नहीं पता इसकी वजह

HR Breaking News - (ब्यूरो)। सरकार ने लोगों को बैंकों से जोड़ने के लिए ज्यादातर चीजों को ऑनलाइन कर दिया है। बैंक (Bank News) से जुड़ी ज्यादातर सर्विस ऑनलाइन ही मिल जाती है। यहां तक की आप घर बैठे किसी के पास भी पैसे भेज सकते हैं और मंगवा भी सकते हैं। लेकिन  तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौर में आज भी चेक की इंर्पोटेंस कम नहीं हुई है। आज भी लोग बड़ी पेमेंट चेक (Bank Cheque Rule) के जरिए करना अधिक सेफ मानते हैं। 

बता दें कि चेक से पेमेंट करते समय भी काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि हम ध्यान दें तो चेक जारी करते समय सबस पहले अमाउंट डालते हैं और अमाउंट डालने से पहले Only लिखा जाता है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिरी Only क्यों लिखा जाता है क्या यह लिखना अनिवार्य होता है और यदि होता भी है तो इसकी आवश्यकता क्यों होती है?

चेक पर क्यों लिखा जाता है Only?

कुछ लोगों का मानना है कि चेक जारी करते समय यदि अमाउंट भरने के बाद अगर Only (writing word only cheque book) नहीं लिखा जाए तो बैंक उस चेक को स्वीकार नहीं करेगा? लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की ओर से इस प्रकार का कोई नियम नहीं बनाया गया है। दरअसल, चेक में राशि लिखने के बाद Only लिखने से चेक एक तरह से सेफ हो जाता है। इसके अलावा बैंक भी वित्तीय ट्रांजेक्शन को लेकर कंफर्म हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ यह एक हद तक धोखाधड़ी को कम कर देता है। इस वजह से चेक में Only लिखना आवश्क होता है।

चेक में नहीं लिखा Only तो हो सकता है बड़ा नुकसान - 


अगर आप चेक के जरिए पेमेंट करते हैं और चेक में अमाउंट भरने के बाद Only नहीं लिखते हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना होती है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके चेक (cheque payment rules) पर अधिक अमाउंट लिखकर ज्यादा पैसा निकाल सकता है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए चेक पर राशि भरने के बाद Only लिखना बहुत जरूरी है।

चेक पर क्यों खींची जाती है दो लाइन

कहीं न कहीं आपने चेक (Check Rule) के ऊपर कॉर्नर पर दो लाइन खींची हुई देखी होंगी। आप जानते हैं कि आखिर इन दो लाइनों का मतलब क्या होता है? बता दें कि इन दो लाइन का मतलब होता है अकाउंट पेयी। अकाउंट पेयी (Payee Check Payment Rule) में चेक में दी गई अमाउंट उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम से चेक काटा जाता है। कई लोग चेक को अधिक सेफ करने के लिए दो लाइनों के बीच  A/C Payee  भी लिख देते हैं। यदि आप भी चेक से पेमेंट करते हैं तो इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। आपकी समझदारी नुकसान होने से बचा सकती है।