Bank Holiday : अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट 

Bank Holiday List - आज डिजिटल युग में सभी चीजें ऑनलाइन हो चुकी हैं। बैंकों द्वारा भी लगभग सभी सर्विस ऑनलाइन कर दी गई हैं। अगर पैसे निकालने हों या फिर जमा करवाने हों तो बैंकों में घंटों तक लाइनों में नहीं लगना पड़ता। लेकिन कई ऐसे काम होते हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। बता दें कि अगले हफ्ते बैंक चार दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News - (Bank Holidays in March 2026)। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप अपने बैंक से जुड़े किसी काम के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो यह जरूर जान लें कि अगले हफ्ते बैंकों में कितने दिन की छुट्टी रहेगी। दरअसल, अगले हफ्ते बैंक चार दिन के लिए बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Bank Holidays) हर साल पहले से ही बैंक हॉलिडे कैलेंडर (Bank Holiday Calendar) जारी करता हैं, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किन शहरों में बैंक बंद रहने वाले है। इसलिए बैंक जाने से पहले हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक करना चाहिए ताकि बैंक से जुड़ा कोई भी काम समय पर पूरा किया जा सके। 


चार दिन नहीं खुलेंगे बैंक - 


RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आने वाले हफ्ते में देश के कई शहरों में अलग-अलग वजहों से चार दिन बैंक बंद (Bank Closed News) रहेंगे। ऐसे में अगर अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस दिन और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। 


17 मार्च को रहेगी बैंक की छुट्टी - 


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 17 मार्च, मंगलवार को शब-ए-कद्र को लेकर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद (Bank Holidays) रहेगा। इसके अलावा पूरे देश में बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो 17 तारीख से पहले अपना बैंक से जुड़ा काम निपटा लें। 
 


19 मार्च को इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक - 


देश के कई शहरों में 19 मार्च को बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays News) रहेगी। इस दिन बेलापुर, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, बेंगलुरु, इंफाल, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बता दें आरबीआई ने यह छुट्टी  गुड़ी पड़वा, उगादी त्यौहार, तेलुगु नववर्ष दिवस, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और पहले नवरात्र के कारण दी है। बैंक बंद होने के बावजूद इस दिन ऑनलाइन सुविधाएं जैसे, UPI, नेटबैंकिंग, का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन किसी के पास भी पैसे भेज सकते हैं। 


20 मार्च को ईद-उल-फित्र की छुट्टी -


20 मार्च को ईद-उल-फित्र की वजह से जम्मू, श्रीनगर, कोची, त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा इत्यादि शहरों में बैंक (Bank latest News) बंद रहने वाले है। यदि आप इस दिन बैंक से जुड़ा कोई काम करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

21 मार्च को भी बैंकों में छुट्टी -


पूरे देश में 21 मार्च शनिवार को रमजान-ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की बैंक (Bank News) हॉलिडे की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।