Bank Holiday : कल बंद रहेंगे बैंक, देखें अगले 10 दिन में कितनी छुटि्टयां
HR Breaking News (Bank Holidays Calendar) बैंकों में कल यानी 20 मार्च का अवकास है। शुक्रवार को अवकाश ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण है। वैसे इस महीने में आने वाले दिनों में भी कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग राज्यों व शहरों में छुट्टी के अलग-अलग दिन मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं बैंक हॉलिडेज के बारे में-
राज्यों की छुट्टियों के अनुसार है बंद
बैंकों में छुटि्टयां (20 march bank holiday) सभी राज्यों में एक साथ नहीं है। बैंकों की छुट्टियां राज्यों की छुट्टियों के मुताबिक है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे नहीं होते है। अगर एक राज्य में बैंक बंद है तो दूसरे में खुला हो सकता है। पहले जानते हैं कि कल कहां-कहां पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल इन स्थानों पर रहेंगे बैंक बंद
कल शुक्रवार को बैंक ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बंद रहेंगे। इसमें अवकाश नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि समेत कई शहरों में रहेगा। बाकि राज्यों में बैंक खुले मिलेंगे। बता दें कि इस्लाम धर्म के बेहद खास और पवित्र मौके पर यह छुट्टी है।
जुमत-उल-विदा रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग खास नमाज अदा करते हैं। वहीं ईद-उल-फितर रमजान के पूरे महीने के रोजे खत्म होने की खुशी में मनाई जाती है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयां और पकवान बांटते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी जारी
वहीं, आज के समय में डिजिटलाइजेशन (online banking) का जमाना है। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप बैंक जाकर ही अपना काम निपटाओ। आप बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस प्रयोग कर सकते हैं। चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने या निकालने जैसे काउंटर से जुड़े काम आप नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
आने वाले दिनों में अवकाश
21 मार्च को रमजान ईद व सरहुल के चलते अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 मार्च को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं (Bank Holiday in March) बंद रहेंगी। 26 मार्च को राम नवमी पर अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। इसी प्रकार 27 मार्च को राम नवमी (चैते दशैं) पर अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। महीने क आखिरी दिन यानी 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।