{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Bank Holiday : अक्टूबर में 15 दिन बैंकों पर लटका रहेगा ताला, चेक कर लें छुटि्टयों की लिस्ट 

Bank Holidays October 2025 :  बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपका बैंक से संबंधित काम है तो इसी महीने में फटाफट निपटा लें। दरअसल, बता दें कि अक्टूबर 2025 में बैंकों में छुटि्टयों की भरमार रहने वाली है। अगले महीने से त्योहारों का सीजन रहने वाला है और ऐसे में बैंक लगभग 15 दिन बंद रहेंगे। अगर बैंक जाने की सोच रहे हैं तो RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। 

 

HR Breaking News (Bank Holiday October 2025 List)। नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और ऐसे में नए महीने की शुरूआत के साथ ही ज्यादातर लोग बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोचते हैं। अगर आप भी अक्टूबर में बैंक से जुड़े काम करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है। सितंबर महीने में फटाफट बैंक से काम कर लें। दरअसल, अक्टूबर भारत में कई बड़े त्योहार जैसे दशहरा, दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा मनाए जाएंगे। ऐसे में इस महीने में बैंकों में खूब छुटि्टयां रहेगी। RBI ने अक्टूबर 2025 के लिए उन दिनों की लिस्ट जारी की है, जब बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 


अक्टूबर में इस दिन बंद रहेंग बैंक - 


अक्टूबर महीने (Bank Holidays October 2025) के शुरू होते ही त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। 1 अक्टूबर को दशहरा, आयुध पूजा (महा नवमी/विजयदशमी), और दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंकों की छुट्‌टी रहेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक की ब्रांच रहेगी। 


3, 4, 6, 7 और 10 को बैंकों की छुट्टी - 


बता दें कि 3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक क्लॉज (Bank Holiday) रहेंगे। 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के लिए बैंक की छुट्टी है। 7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के लिए बैंक बंद रहेंगे। 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण बैंकों की छुट्टी है। जानकारी के लिए बता दें कि बैंकों में ये छुटि्टयां अलग अलग दिन होगी। 


इस दिन बंद रहेंगे बैंक - 


18 अक्टूबर को असम में काटी बिहू के लिए बैंक बंद होंगे। 20 अक्टूबर को दीवाली (Diwali 2025), नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण लगभग देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या, दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी रहेगी। 22 अक्टूबर को दीवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यामी और लक्ष्मी पूजा के लिए बैंकों की छूट्टी रहेगी। 23 अक्टूबर को भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के लिए बैंक बंद होंगे।


27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा के लिए और 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के लिए बैंक बंद रहेंगे।  इसके अलावा, देश के सभी बैंकों की हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहती है। बता दें कि बैंक बंद (Bank Holidays) के दौरान ऑनलाइन सुविधाएं उपल्बध रहेगी।