Bank Holiday: मार्च में इतने दिन बैंक पर लटके रहेंगे ताले, RBI ने जारी किया अपडेट
Bank Holiday List 2026 : आरबीआई के द्वारा हर महीने की शुरुआत होने से पहले ही हॉलीडे लिस्ट को जारी किया जाता है। बता दें कि अब आरबीआई ने मार्च महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में ऐलान कर दिया है। इन दिनों बैंक बंद रहेंगे। साथ ही साथ अगर किसी ग्राहक को बैंक में काम है तो उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News -(Bank Holiday)। आज के समय में सभी चीजे डिजिटल हो गई है। लेकिन फिर भी किसी न किसी काम की वजह से बैंक जाना पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल के महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। अब मार्च के महीने में इतने दिन बैंक बंद (Banks closed) रहेंगे। इसकी वजह से रोजाना के बैंकिंग कार्य पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मार्च में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।
मार्च 2026 में इस दिन होगी छुट्टियां-
1 मार्च को रविवार रहेगा, जोकि साप्ताहिक अवकाश रहने वाला है। इस वजह से इस दौरान पूरे भारत में इस दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे।
3 मार्च को मंगलवार के दिन होलिका दहन है और इस मौके पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी होगी।
4 मार्च बुधवार को धुलेंडी / होली का त्योहार मनाया है और ज्यादातर राज्यों में छुट्टी रहने वाली है।
8 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। इस वजह से इस दौरान पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में इस वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा। इसकी वजह से पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 मार्च गुरुवार को उगादी और गुड़ी पड़वा है, ऐसे में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में बैंकों की छुट्टी (Bank Holiday List) रहेगी।
20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल-फितर मानाई जाएगी। ऐसे में कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर और सरहुल का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 मार्च गुरुवार को राम नवमी के मौके पर उत्तर भारत सहित कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 मार्च शनिवार को महीने का चौथा शनिवार होगा और इसकी वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।
29 मार्च रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसकी वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।
31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर कई राज्यों में इस मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
लॉन्ग वीकेंड्स का उठाएं लुफ्त-
मार्च में दो बड़े लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं, जोकि घूमने जाने वालों के लिए बेहतरीन मौका बनकर सामने आएंगे। ऐसे में अगर आप 2 और 5 मार्च की छुट्टी ले लें, तो शनिवार (28 फरवरी) से लेकर बुधवार (4 मार्च) तक लंबी छुट्टी (Bank Holiday News) मिल सकती है। वहीं 20 मार्च (शुक्रवार) को छुट्टी और 21 मार्च (शनिवार/ईद) के साथ रविवार की छुट्टी मिलकर 3 दिन का ब्रेक लगा रही है।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी जारी-
भले ही बैंकों की शाखाएं बंद (Bank News) रहें, लेकिन आपकी बैंकिंग नहीं रुकेगी। आप इन सुविधाओं का यूज 24*7 कर सकते हैं। वहीं फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए आप Mobile Banking और Net Banking का यूज किया जा सकता है। अगर कैश निकाल जाता है तो फिर एटीएम भी चालू रहेंगे। इसके साथ ही में UPI जैसे कि Google Pay/PhonePe का इस्तेमाल करके आप डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि मार्च का आखिरी हफ्ता इयरली क्लोजिंग रहने वाली है। इस वजह से आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपने टैक्स सेविंग और बैंक से जुड़े जरूरी काम 20 मार्च से पहले ही पूरे कर लें। छुट्टियों की अधिकता की वजह से आखिरी दिनों में बैंक में भारी भीड़ हो सकती है।