Banking Rules : बिना कार्ड के ATM से कैसे निकालें पैसा, जान लें बहुत आसान तरीका

withdraw money from ATM without card : इंटरनेट बैंकिंग के इस जमाने में भी कैश का चलन पहले की तरह ही कायम है। अक्सर लोग कैसे निकलवाने के लिए या तो बैंक जाते हैं या फिर एटीएम मशीन से निकलते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे आसान तरीके के बारे में जिसके तहत आप बिना कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं एटीएम से पैसे निकालने के इस तरीके के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (ATM Machine) आज के इस डिजिटल दौर में भले ही ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा लोगों को मिलने लगी है, लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग कैश में लेनदेन करना काफी सही मानते हैं। कैश निकलवाने के लिए ज्यादातर लोग बैंक में जाते हैं तो कई लोग एटीएम कार्ड (ATM card) के सहारे एटीएम मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। 


कई बार ऐसा हो जाता है कि हम कार्ड ले जाना भूल जाते हैं और एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे तरीके के बारे में जिसके सहारे आप बिना कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं बिना कार्ड के एटीएम मशीन (Withdrawal Money Without ATM Card) से पैसे निकालने के तरीके के बारे में विस्तार से।


आपको बता दे कि अब कई बैंकों ने अपने ATM में QR कोड स्कैन या UPI के जरिए कैश निकालने की सुविधा शुरू कर दी है। इस तरीके से ATM से पैसे निकालना न सिर्फ पहले से ज्यादा आसान हो गया है, बल्कि यह कार्ड क्लोनिंग और स्किमिंग जैसे साइबर खतरों से भी सुरक्षित माना जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस नई सुविधा के बारे में जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे सुरक्षित तरीके से इसका फायदा उठा सकें।
 

 

UPI के जरीए कैश निकालने के फायदे


यूपीआई के माध्यम से एटीएम से कैश निकालना (Cardless Cash Withdrawal) अब काफी आसान हो गया है। UPI से ATM से कैश निकालने के कई फायदे हैं। अगर आपके पास ATM कार्ड नहीं है या आप उसे घर पर भूल गए हैं, तब भी आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। 


यह तरीका (UPI ATM Cash Withdrawal) काफी तेज और आसान है, क्योंकि इसमें बार-बार कार्ड डालने या पिन छुपाकर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस ATM पर दिख रहा QR कोड अपने मोबाइल की UPI ऐप से स्कैन करना होता है और थोड़ी ही देर में कैश मिल जाता है। इस सुविधा की वजह से आपको हमेशा डेबिट कार्ड साथ रखने की जरूरत भी नहीं रहती। साथ ही कार्ड खोने या चोरी होने का डर भी कम हो जाता है।   

 

इस तरह निकालें UPI से कैश


सबसे पहले ATM मशीन के पास जाएं और स्क्रीन पर दिख रहे UPI Cash Withdrawal के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद मशीन पर वह राशि दर्ज करें जितना पैसा आप निकालना चाहते हैं। राशि दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर एक QR कोड (QR Code Based Cash Withdrawal) दिखागा। अब अपने मोबाइल की UPI एप से इस QR कोड को स्कैन करे। ध्यान रखे कि यह QR कोड केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद अपने फोन में UPI का PIN डालकर ट्रांजैक्शन कन्फर्म करें। PIN डालते ही कुछ ही सेकंड में ATM मशीन से कैश निकल जाएगा।


रखे इन बातों का ध्यान


ATM से UPI के जरिए कैश निकालते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यन रखना चाहिए। सबसे पहले यह देखे कि जिस ATM का आप यूज कर रहे हैं, उसमें UPI Cash Withdrawal का फीचर है या नही। इसके अलावा आपके पास अपना मोबाइल फोन होना चाहिए और उसमें कोई एक्टिव UPI ऐप, जैसे Google Pay, PhonePe या Paytm इंस्टॉल हो। 
साथ ही आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन (internet connection in phone) चालू होना चाहिए और आपको अपना UPI PIN याद होना जरूरी है। आमतौर पर इस सुविधा के जरिए एक बार में लगभग 5000 से 10,000 रुपये तक ही कैश निकाला जा सकता है।