हो जाएं Alert, वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए फेक लिंक Viral, देखें रिपोर्ट…

HR BREAKING NEWS, HISAR. देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होना था। लेकिन 4 बजते ही रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर
 

HR BREAKING NEWS, HISAR. देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन एक मई से शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होना था। लेकिन 4 बजते ही रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल, 18 से 44 साल के लोग बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगवा सकेंगे। ऐसे में पोर्टल क्रैश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Corona को लेकर Soniya Gandhi ने साधा निशाना – बोली सरकार ही नही पूरा सिस्टम फेल हो गया

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के CEO आरएस शर्मा ने कहा कि हमने रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म पर एक दिन में लगभग 50 लाख लोगों का टेस्ट रजिस्ट्रेशन किया था। हो सकता है कि रजिस्ट्रेशन खुलने के बाद यह संख्या दोगुनी हो गई हो। हम इसके लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने कोरोना महामारी के लिए PM Modi को ठहराया जिम्मेदार, जबाब में मिला नोटिस

इससे पहले सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए तारीख का ऐलान तो किया, लेकिन किस समय रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में लोगों ने 27 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद से ही कोविन पोर्टल, आरोग्य सेतु या उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन की कोशिशें शुरू कर दीं। प्रॉसेस शुरू न होने की स्थिति में लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते भी नजर आए। इसके बाद आरोग्य सेतु ऐप के जरिए सरकार ने स्थिति स्पष्ट की।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान गिरफ्तार, ऑक्सीजन प्लांट पर हंगामा करने का आरोप

18+ उम्र के वे लोग जो वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उनके लिए बुधवार को शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। ऐसे लोगों को अपॉइंटमेंट भी प्राइवेट और राज्य सरकार के सेंटर्स की उपलब्धता के आधार पर ही मिलेगा। यानी राज्यों में एक मई को वैक्सीनेशन के लिए तैयार सेंटर्स के आधार पर ही लोगों को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा।

अमेरिका ने माना भारत में बनी COVAXINE सबसे बेहतर…

आरोग्य सेतु के ट्विटर हैंडल के जरिए सुबह 7.50 बजे शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होने का ऐलान किया गया। इसलिए काफी पहले से ही रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार को समय का ऐलान पहले ही करना चाहिए था। लोग 27 अप्रैल रात 12 बजे ही से रजिस्ट्रेशन ट्राई कर रहे थे।

ऑक्सीजन, वेक्सीन व जरूरी दवाओं की कालाबाजारी को अब Haryana Police ऐसे करेगी काबू, जानें क्या है रणनीति…

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें…

https://www.facebook.com/hrbreakingnews/videos/487607049319999/

सावधान, कोविन के नाम पर चल रहे फेक रजिस्ट्रेशन लिंक :

कोविन पर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए https://selfregistration.sit.co-vin.in/ जैसे कुछ फेक लिंक भी चल रहे हैं। हालांकि, सरकार साफ कर चुकी है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ कोविन, आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर होंगे।