UPI Chargers पर बड़ा फैसला, दिवाली तक लगाई रोक, जानें कब होगा लागू
UPI MDR Charges Hold till Diwali : त्यौहार का सीजन चल रहा है और यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर चार्ज लगाने के फैसले पर बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस पर दिवाली तक रोक लगा दी गई है। इससे व्यापारियों को काफी लाभ होगा। देश में नवरात्र और दिवाली के आसपास बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। ऐसे में व्यापारियों के लिए इस दिवाली तक यूपीआई चार्ज पर राहत रहेगी।
HR Breaking News (UPI Transaction) हाल ही में फैसला लिया गया है कि यूपीआई पर भी एमडीआर चार्ज लगाया जाएगा। यह चार्ज 2000 से ज्यादा की ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट पर लगेगा। पर्सन टू मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क दिया जाता है। पहले इसको 15 अक्टूबर से लागू करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अभी फैसले को टाल दिया गया है। सरकार ने इस दिवाली के बाद इसे लागू करने का फैसला लिया है।
0.40% मरचेंट डिस्काउंट रेट (MDR on UPI) किया गया है तय
बता दें कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर आमतौर पर ₹2000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर मरचेंट डिस्काउंट रेट 0.40% तय किया गया है। 15 अक्टूबर से इसको लागू करना था, लेकिन फेस्टिवल सीजन के चलते इस फैसले को टाल दिया गया है। यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी की तरफ से इस पर फैसला लिया गया है और पर्सन टू मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर को दिवाली के बाद लागू करने का फैसला लिया गया है।
कब किया जाएगा अब लागू (UPI News Update)
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज यानी मरचेंट डिस्काउंट रेट को लागू अवश्य किया जाएगा। अब इसको दिवाली के बाद लागू किया जाएगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। अब इस पर आने वाली तारीख का फैसला जल्द किया जाएगा। फिलहाल कोई फिक्स डेट नहीं है कि कब से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा।
बता दें कि 14 सितंबर 2026 को यूपीआई एमडीआर के फ्रेमवर्क के तहत नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके बाद नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया की तरफ से इसका सर्कुलर जारी हो गया था। इस फ्रेमवर्क के मुताबिक 2026 के 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के लेनदेन पर एमडीआर चार्ज लगा था। इससे नीचे की ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। पर्सन टू मर्चेंट अकाउंट पर ही यहा चार्ज लगेगा। वहीं अलग-अलग कैटेगरी पर चार्ज अलग रहेगा। ₹5 तक का फ्लैट चार्ज ₹300 तक का अलग-अलग चार्ज ट्रांजैक्शन पर अधिकतम अप्लाई किया गया है।
इन लोगों के लिए है राहत (UPI Charge on Petrol Pumps)
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज में छोटे व्यापारियों को राहत भी दी गई है। इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से ₹100000 तक जिसकी ट्रांजैक्शन होती है, ऐसे व्यापारियों को मरचेंट डिस्काउंट रेट जीरो रखा गया है। यानी कि इन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा पांच यूपीआई पेमेंट कैटेगरी बनाए गए हैं। फ्लैट रेट मॉडल के तहत यह रखी गई हैं, जिसमें पेमेंट कितना भी हो एक समान चार्ज लागू होगा। इसके लिए सरकार ने प्रति लेनदेन ₹5 की रियायती दर लागू की है। इसमें कितने रुपए की ट्रांजैक्शन हो ₹5 ही चार्ज लगेगा। इस कैटेगरी में पेट्रोल पंप, रेलवे, यूपीआई ट्रांजैक्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम यूपीआई के जरिए पेमेंट, टेलीकॉम सर्विसेज पेमेंट और बिजली व पानी जैसे बिलों के भुगतान को शामिल किया गया है।