SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से नए नियम होंगे लागू
SBI - एसबीआई कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि, 1 अप्रैल 2026 से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधे असर आपके कैशबैक (cashback) और रिवॉर्ड पॉइंट्स पर पड़ेगा। अगर आप अपडेट के बिना कार्ड इस्तेमाल करते रहेंगे, तो आपको पहले जैसा फायदा नहीं मिलेगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (SBI Cashback Credit Card Rules) आजकल शॉपिंग हो, बिल पेमेंट हो या ऑनलाइन खर्च, क्रेडिट कार्ड हर जगह काम आता है। खासकर कैशबैक कार्ड्स लोगों की पहली पसंद बन गए हैं, क्योंकि हर ट्रांजैक्शन पर कुछ न कुछ फायदा मिलता है। लेकिन यदि आप SBI का Cashback Credit Card इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
1 अप्रैल 2026 से SBI Cashback Credit Card से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधे असर आपके मिलने वाले कैशबैक और रिवॉर्ड्स पर पड़ेगा। पहले जहां हर खर्च पर ज्यादा फायदा मिलता था, अब उस पर सीमा (Limit) लगा दी गई है। यदि आप इन बदलावों के बारे में जानकारी लिए बिना कार्ड का उपयोग जारी रखते हैं, तो आपको नुकसान हो सकता है।
कैशबैक राशि पर बदलाव-
SBI Cashback Credit Card में सबसे बड़ा बदलाव कैशबैक लिमिट को लेकर हुआ है। पहले एक स्टेटमेंट साइकिल (statement cycle) में आप अधिकतम 5,000 रुपये तक कैशबैक (cashback) कमा सकते थे, लेकिन अब इसे घटाकर 4,000 रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पहले की तुलना में अब आपको कम फायदा मिलेगा। खासकर जिन कार्डहोल्डर्स का खर्च ज्यादा रहता है, उनके लिए यह बदलाव सीधे उनकी बचत पर असर डाल सकता है।
- पहले: अधिकतम 5000 रुपये तक कैशबैक
- अब: अधिकतम 4000 रुपये तक कैशबैक
- कुल फायदा: करीब 20% तक की कमी
- असर: ज्यादा खर्च करने वालों की सेविंग घटेगी
- नया नियम: खर्च चाहे जितना हो, कैशबैक तय लिमिट तक ही मिलेगा
यानी अब जितना भी आप खर्च करेंगे, उसका फायदा एक तय सीमा तक ही मिलेगा, इसलिए खर्च और कार्ड यूज की प्लानिंग पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर कैशबैक लिमिट में बदलाव-
क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक की दर (Rate) पहले जैसी ही बनी हुई है, लेकिन अब हर कैटेगरी पर कैशबैक की सीमा (Limit) तय कर दी गई है। पहले जहां ज्यादा खर्च करने पर अधिक फायदा मिलता था, अब कुल कैशबैक एक निर्धारित सीमा से अधिक नहीं बढ़ेगा।
- ऑनलाइन खर्च: 5% कैशबैक
- ऑनलाइन लिमिट: अधिकतम 2000 रुपये
- ऑफलाइन खर्च: 1% कैशबैक
- ऑफलाइन लिमिट: अधिकतम 2000 रुपये
- कुल कैशबैक: महीने में अधिकतम 4000 रुपये
अब चाहे आप ऑनलाइन ज्यादा खर्च करें या ऑफलाइन, दोनों को मिलाकर कुल कैशबैक 4,000 रुपये से ज्यादा नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि अब आपका फायदा पूरी तरह से तय सीमा (Limit) में सीमित हो गया है और पहले जैसी अनिश्चित खुली कमाई अब नहीं रहेगी।
रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन का नया तरीका-
कैशबैक के साथ रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम भी बदल दिए गए हैं। अब आप अपने पॉइंट्स को किसी भी राशि में रिडीम नहीं कर पाएंगे। 1 अप्रैल 2026 के बाद रिडेम्पशन केवल 4,000 पॉइंट्स के मल्टीपल में ही किया जा सकेगा। इसके अलावा, एक महीने में अधिकतम 60,000 पॉइंट्स ही रिडीम किए जा सकेंगे।
कैसे करें रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम-
रिडीम करने का तरीका वही रहेगा. इसमें कुछ बदलवा नहीं किए गए हैं. इसके लिए आपको SBI कार्ड ऐप का यूज करना होगा।
- SBI Card App में लॉगिन करें
- नीचे दिए गए ‘More’ ऑप्शन पर जाएं
- ‘Rewards’ सेक्शन को ओपन करें
- ‘Redeem’ ऑप्शन पर क्लिक करें
-अपनी पसंद का वाउचर या प्रोडक्ट चुनें
- Checkout करके रिडेम्पशन पूरा करें