त्योहारी सीजन में सोना खरीद पर बंपर ऑफर, मेकिंग चार्ज में छूट, 50 करोड़ तक का इनाम
HR Breaking News (Sone Ke Rate) धनतेरस और दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इस मौके पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। त्योहारों पर खरीदारी के अवसर पर ज्वेलरी कंपनियां भी आकर्षक ऑफर लेकर आई है, जिसमें सोने के गहने पर मेकिंग चार्ज (Making charges on gold jewellery) पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। साथ ही कंपनियों की ओर से अन्य ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
हीरे के मूल्य पर दी जा रही 50 प्रतिशत छूट
कई ज्वैलरी कंपनी हीरे के मूल्य पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट (Discount on diamond prices) दे रही है। कल्याण ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है।
पुराने सोने को एक्सचेंज (exchange old gold) पर कोई कटौती नहीं होगी। ग्राहक 25 प्रतिशत एडवांस देकर धनतेरस के लिए गहने की बुकिंग करा सकते हैं और गोल्ड रेट प्रोटेक्शन का फायदा भी ले सकते हैं। कंपनी की ओर से 50 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। नकद इनाम पर एक मेगा विजेता को एक करोड़ रुपये, 25 को 5-5 लाख और 100 को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
तनिष्क कंपनी दे रही ये ऑफर
आदित्य बिड़ला समूह का इंद्रिया ब्रांड पुराने सोने को एक्सचेंज पर बिना कटौती की सुविधा दे रहा है। सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज (Making charges of gold jewellery) पर 30 प्रतिशत और डायमंड वैल्यू पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
तनिष्क का दशहरा-धनतेरस ऑफर 10 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक है, जिसमें सोने के गहनों के मेकिंगचार्ज (Tanishq - Dhanteras Offer) पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है और सोने के आभूषणों पर 301 रुपए प्रति ग्राम की छूट भी दी जा रही है।
चुनिंदा हीरे और रत्न जड़ित गहनों पर डायमंड वैल्यू में 20 से 35 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है। 800000 रुपये या उससे ज्यादा की खरीद पर मेकिंग चार्ज (Discount On Gold Jewellary) में 30 से 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
मालाबार व पीसी कंपनी दे रही ये छूट
मालाबार गोल्ड (Malabar Gold Diwali Offer) एंड डायमंड की ओर से सोना, बिना तराशे और रत्नों वाले आभूषण के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट है। यह ऑफर 9 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक रहने वाला है। पीसी ज्वेलर्स की ओर से हीरे के मूल्य पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है और सोने और हीरे के गहनों के मेकिंग चार्ज (Making charges of diamond jewellery) पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है साथ ही सिक्का बनवाने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
हीरो के आभूषणों में यूज सोने पर डिस्काउंट
रिलायंस ज्वैलर्स की ओर से दिवाली कलेक्शन में सोने के गहनों के मेकिंग चार्ज (gold jewellery in Diwali collection) पर 20 प्रतिशत तक और हीरो के आभूषणों में यूज सोने पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर चुनिंदा उत्पादों पर सीमित अवधि के लिए ही है।